रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज यानि 4 फरवरी, 2019 को एएलपी, तकनीशियन सीबीटी 2 परीक्षा का संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. संबंधित बोर्ड द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी 1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपने संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
केवल वह अभ्यर्थी CBT 2 परीक्षा के लिए पात्र हैं, जिन्होंने पहले आयोजित CBT परीक्षा 1 को उत्तीर्ण किया है. उसी के लिए एडमिट कार्ड आज से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. उम्मीदवार निरंतर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं.
अधिसूचना के अनुसार, CEN 01/2018 के तहत एएलपी और तकनीशियन पदों के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी परीक्षा 21 जनवरी 19, 22 जनवरी 19 और 23 जनवरी 19 को आयोजित की गई थी. तकनीकी कारणों से कुछ स्थानों पर इन तिथियों में उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में सम्मिलित नही हो सके.
ऐसे उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण सीबीटी परीक्षा का 08 फरवरी 2019 को पुनर्निर्धारित किया गया है.
संशोधित एडमिट कार्ड शार्ट सूचना पीडीएफ डाउनलोड
लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब्स ऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी: रेलवे लोको पायलट और टेक्निशियन के लिए हॉल टिकट डाउनलोड के लिए उपलब्ध
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप सी असिस्टेंट लोकोमोटिव पायलट (ALP) और टेक्निशियन के पदों पर भर्ती हेतु एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है. RRB ALP 2nd Stage परीक्षा 21, 22 और 23 जनवरी 2019 को आयोजित की जानी है. जिन उम्मीदवारों ने पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट को क्वालीफाई किया है, वह दूसरे चरण की परीक्षा के लिए पात्र हैं.
दूसरे चरण की परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड आज से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. एडमिट कार्ड के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर निरंतर नजर रख सकते हैं.
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) शीघ्र ग्रुप सी असिस्टेंट लोकोमोटिव पायलट (ALP) और टेक्निशियन के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा. आरआरबी असिस्टेंट लोकोमोटिव पायलट (RRB ALP) 2nd Stage परीक्षा 21, 22 और 23 जनवरी 2019 को आयोजित होने वाली है.
जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) फस्ट स्टेज परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं और सफलता प्राप्त की है, वह सेकेण्ड स्टेज सीबीटी परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड अधिकारिक वेब साईट से डाउन लोड कर सकता हैं. उसी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट को निरंतर चेक करते रहना चाहिए.
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
आरआरबी एएलपी और टेक्निशियन द्वितीय चरण प्रवेश पत्र 2018: डाउनलोड करने की प्रक्रिया-
• उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक साइट पर जाएं.
• साइट के शीर्ष पैनल पर उपलब्ध समाचार और भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
• समाचार और भर्ती अनुभाग में उपलब्ध रेलवे भर्ती बोर्ड पर क्लिक करें.
• अपने संबंधित क्षेत्रों की जांच करें और उस पर क्लिक करें.
• प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें.
• आपको प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
• अब, अपना प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें.
RRB ALP एवं टेक्निशियन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जोन के अनुसार नीचे दिये गये टेबल में देख सकते हैं:-
Railway Board Zone | Vacancy Detail | Official Notification | Admit Card Download | Official Website |
RRB Ahmedabad | Asst. Loco Pilot (ALP) – 0 Technicians - 164 Total – 164 | http://www.rrbahmedabad.gov.in/ | ||
RRB Ajmer | Asst. Loco Pilot (ALP) – 852 Technicians - 369 Total – 1221 | http://www.rrbajmer.org/ | ||
RRB Allahabad | Asst. Loco Pilot (ALP) – 3657 Technicians - 1037 Total – 4694 | http://www.rrbald.gov.in/ | ||
RRB Bangalore | Asst. Loco Pilot (ALP) –435 Technicians -619 Total – 1054 | http://www.rrbbnc.gov.in/ | ||
RRB Bhopal | Asst. Loco Pilot (ALP) –766 Technicians -859 Total -1625 | http://www.rrbbpl.nic.in/
| ||
RRB Bhubaneshwar | Asst. Loco Pilot (ALP) –455 Technicians -247 Total –702 |
| http://www.rrbbbs.gov.in/ | |
RRB Bilaspur | Asst. Loco Pilot (ALP) –697 Technicians -248 Total –945 | http://www.rrbbilaspur.gov.in/ | ||
RRB Chandigarh | Asst. Loco Pilot (ALP) –1228 Technicians -318 Total -1546 |
| http://www.rrbcdg.gov.in/ | |
RRB Chennai | Asst. Loco Pilot (ALP) –429 Technicians -516 Total -945 |
| http://www.rrbchennai.gov.in/ | |
RRB Gorakhpur | Asst. Loco Pilot (ALP) –1234 Technicians -354 Total –1588 | Admit Card Download Link | http://www.rrbgkp.gov.in/ | |
RRB Guwahati | Asst. Loco Pilot (ALP) –353 Technicians -69 Total –422 |
| http://www.rrbguwahati.gov.in/ | |
RRB Jammu Srinagar | Asst. Loco Pilot (ALP) –189 Technicians -178 Total –367 |
| http://www.rrbjammu.nic.in/ | |
RRB Kolkata | Asst. Loco Pilot (ALP) –425 Technicians -1399 Total -1824 |
| http://rrbkolkata.gov.in/ | |
RRB Malda | Asst. Loco Pilot (ALP) –293 Technicians -587 Total –880 |
| http://www.rrbmalda.gov.in/ | |
RRB Mumbai | Asst. Loco Pilot (ALP) – Technicians - Total – |
| http://www.rrbmumbai.gov.in/ | |
RRB Muzaffarpur | Asst. Loco Pilot (ALP) –310 Technicians -155 Total -465 | http://www.rrbmuzaffarpur.gov.in/ | ||
RRB Patna | Asst. Loco Pilot (ALP) –345 Technicians -109 Total -454 |
| http://www.rrbpatna.gov.in/ | |
RRB Ranchi | Asst. Loco Pilot (ALP) –1697 Technicians -346 Total –2043 |
| http://www.rrbranchi.gov.in/ | |
RRB Secunderabad | Asst. Loco Pilot (ALP) –2719 Technicians -543 Total –3262 | http://rrbsecunderabad.nic.in/ | ||
RRB Siliguri | Asst. Loco Pilot (ALP) –389 Technicians -88 Total -477 | http://www.rrbsiliguri.org/ | ||
RRB Thiruvananthapuram | Asst. Loco Pilot (ALP) –99 Technicians -246 Total – 345 | http://www.rrbthiruvananthapuram.gov.in/ |
इससे पूर्व आरआरबी ने कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) फस्ट स्टेज परीक्षा में सम्मिलित हुए प्राप्त उम्मीदवारों के परिणाम और परीक्षा में प्राप्त किए गए व्यक्तिगत स्कोर भी रिलीज कर दिया है. उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से अपने प्राप्त अंकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा और परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा. अभ्यर्थी सभी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर अपने कट ऑफ़ अंक भी देख सकते हैं.
उल्लेखनीय है कि आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट / टेक्निशियन के 26,502 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. लगभग 47.56 लाख, उम्मीदवारों ने आरआरबी एएलपी टेक्निशियन परीक्षा 2018 के लिए आवेदन किया. हाल ही में, बोर्ड ने रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है, जिसके कारण कुल पदों की संख्या 64,371 हो गई है.
उम्मीदवार जो ग्रुप सी-एएलपी और टेक्निशियन पदों के लिए फस्ट स्टेज की परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें आरआरबी एएलपी टेक्निशियन भर्ती 2018, चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. दूसरे चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों की कुल संख्या पदों की संख्या का 15 गुना होगी.
उम्मीदवार आरआरबी एएलपी परिणाम 2018 के लिए जोन-वार लिंक और नीचे दी गई दूसरी स्टेज परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की जांच कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation