RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर होगा घोषित, यहां मिलेगा स्कोरकार्ड लिंक

Last Updated: Apr 21, 2026, 10:44 IST

RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर जोन-वाइज मेरिट लिस्ट और अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकेंगे।

RRB Group D Result 2026
RRB Group D Result 2026

RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरआरबी ग्रुप D भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। भारतीय रेलवे में लेवल-1 पदों के लिए यह परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट और सभी रीजनल वेबसाइट्स पर अपना परिणाम, मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड देख सकेंगे। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे। चयनित अभ्यर्थी अगले चरण, यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), के लिए पात्र होंगे।

RRB Group D Result 2026-आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट हाइलाइट्स

विज्ञापन संख्या CEN 08/2024 के तहत Railway Recruitment Board ने रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए कुल 32,438 लेवल-1 पदों की घोषणा की है। इनमें पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस और असिस्टेंट TL & AC जैसे पद शामिल हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में RRB ग्रुप D भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

आरआरबी ग्रुप D परीक्षा

भर्ती परीक्षा बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड

पदों के नाम

पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड सहित अन्य पद

विज्ञापन संख्या

CEN 08/2024

कुल रिक्त पद

32,438

परीक्षा तिथि

27 नवंबर से 10 फरवरी

चयन प्रक्रिया

CBT, PET, DV और मेडिकल टेस्ट (MT)

आधिकारिक वेबसाइट

rrbcdg.gov.in

RRB Group D Result 2026 Scorecard PDF Link

RRB Group D रिजल्ट 2026 का लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर एक्टिवेट किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक rrb.digialm.com पर उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही जोन-वाइज मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।

Zone-wise RRB Group D Merit List 2026 Website Link

रेलवे भर्ती बोर्ड स्कोरकार्ड के साथ RRB ग्रुप D मेरिट लिस्ट 2026 की ज़ोन-वाइज PDF अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। हर ज़ोन की मेरिट लिस्ट अलग होगी। उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके Ctrl + F से अपना रोल नंबर देख सकते हैं। इस सूची में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे।

RRB जोन

आधिकारिक वेबसाइट

RRB Ahmedabad

rrbahmedabad.gov.in

RRB Ajmer

rrbajmer.gov.in

RRB Allahabad

rrbald.gov.in

RRB Bangalore

rrbbnc.gov.in

RRB Bhopal

rrbbpl.nic.in

RRB Bhubaneswar

rrbbbs.gov.in

RRB Bilaspur

rrbbilaspur.gov.in

RRB Chandigarh

rrbcdg.gov.in

RRB Chennai

rrbchennai.gov.in

RRB Gorakhpur

rrbgkp.gov.in

RRB Guwahati

rrbguwahati.gov.in

RRB Kolkata

rrbkolkata.gov.in

RRB Mumbai

rrbmumbai.gov.in

RRB Patna

rrbpatna.gov.in

RRB Ranchi

rrbranchi.gov.in

RRB Secunderabad

rrbsecunderabad.nic.in

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “CEN 08/2024 RRB Group D Result” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपने ज़ोन का चयन करें।

  • इसके बाद रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • अभ्यर्थी Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

  • यदि रोल नंबर मिलता है, तो आप शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन और जन्मतिथि) का उपयोग करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 10:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News