This is an archived article last updated on Apr 8, 2025. The information may be outdated.

Rajasthan Jail Prahari Exam City Slip 2025 OUT: अभी यहां से डाउनलोड करें जेल प्रहरी सिटी इंटीमेशन स्लिप PDF

Last Updated: Apr 8, 2025, 19:03 IST

Rajasthan Jail Prahari Exam City Slip 2025 OUT: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब sso.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी SSO ID/यूज़रनेम और पासवर्ड का उपयोग कर पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद वे Rajasthan Jail Prahari City Slip 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Jail Prahari Exam City Intimation 2025 Out
Rajasthan Jail Prahari Exam City Intimation 2025 Out

Rajasthan Jail Prahari Exam City Intimation 2025 Out:  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे sso.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा शहर (Exam City) चेक कर सकते हैं और अपनी एसएसओ आईडी/यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं।

RSSB Jail Prahari Admit Card Link (OUT)

यह परीक्षा नॉन-सीईटी (समान पात्रता परीक्षा) आधार पर आयोजित की जा रही है और इसके माध्यम से जेल प्रहरी के कुल 803 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा शहर की सूचना स्लिप डाउनलोड करना अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है, ताकि वे अपने परीक्षा स्थल की योजना समय रहते बना सकें। ध्यान दें, यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि परीक्षा शहर की प्रारंभिक जानकारी देने वाला डॉक्युमेंट है। जेल गार्ड परीक्षा एडमिट कार्ड कब जारी होगा, पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं।

Rajasthan Jail Prahari City Slip 2025 Download Link

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा सिटी स्लिप 2025 अब आधिकारिक SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने SSO ID/यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करके अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं। यह जानकारी 5 अप्रैल, 2025 को जारी की गई थी, जिससे उम्मीदवार 12 अप्रैल, 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए अपनी यात्रा व्यवस्था की योजना बना सकें। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आसानी से जेल प्रहरी एग्जाम स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Jail Prahari Exam City Slip Link-1

यहां क्लिक करें

RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Exam City Slip Link-2

यहां क्लिक करें

Jail Prahari Admit Card Official Notice PDF

यहां क्लिक करें

यहां देखें:  Rajasthan Jail Prahari Syllabus 2025

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 Kab Aayega?

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) 8 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।  प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

RSMSSB Jail Prahari Exam: कब होगी परीक्षा?

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी:

  • पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

  • दूसरी पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

RSMSSB Jail Prahari Exam City 2025 Slip कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा के लिए परीक्षा शहर की स्लिप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • लॉगिन करें: अपने SSO ID/Username और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

  • परीक्षा शहर की जानकारी देखें: लॉगिन करने के बाद, आप अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे।

  • स्लिप डाउनलोड करें: यदि आवश्यक हो, तो आप इस जानकारी को पीडीएफ के रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

नोट: परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही जारी कर दी गई है, और अब आप अपने SSO ID का उपयोग करके इसे देख सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 8, 2025, 08:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News