This is an archived article last updated on Apr 10, 2025. The information may be outdated.

[PDF लिंक] rssb.rajasthan.gov.in Result 2025: Pashu Parichar रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें Merit List

Last Updated: Apr 10, 2025, 11:25 IST

rssb.rajasthan.gov.in Result 2025: राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही, अभ्यर्थी यहां से Rajasthan Pashu Parichar Result 2025, कट ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Pashu Paricharak Result 2025
Rajasthan Pashu Paricharak Result 2025

RSSB Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशु परिचर (Animal Attendant) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2024 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर Rajasthan Pashu Paricharak Result 2025 चेक कर सकते हैं।

इस लेख में रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट और कट ऑफ मार्क्स की PDF फाइल डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार अपने परिणाम और चयन की स्थिति से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Pashu Paricharak Result 2025 Download Link

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा पशु परिचारक (Animal Attendant) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सीधे रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Pashu Paricharak Result 2025 PDF

यहां क्लिक करें

पशु परिचर रिजल्ट 2025 हटाए गए प्रश्न

राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस परीक्षा में कई प्रश्न हटाए गए थे, जिनकी सूची निम्नलिखित है:

Animal attendant result rajasthan rsmssb: पशु परिचर रिजल्ट 2025 आंकड़े

17 लाख से अधिक प्राप्त आवेदनों में से केवल 10.5 लाख उम्मीदवार दिसंबर 2024 में आयोजित परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या पशु परिचय परिणाम 2025 के जारी होने के साथ घोषित की गई है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार 17,63,897
उपस्थित अभ्यर्थी 10,52,566
अनुपस्थित 711331
योग्य गैर अनुसूचित क्षेत्र- 383196
अनुसूचित क्षेत्र- 23630

Update: 10:10 AM, (4 अप्रैल 2025)

Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट-हाइलाइट्स

RSSB पशु परिचर परीक्षा 2025 में कुल 4,06,826 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। इनमें से 3,83,196 उम्मीदवार गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 23,630 उम्मीदवार अनुसूचित क्षेत्र से हैं। इस परीक्षा के तहत कुल 6,433 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 5,713 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 720 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं। हाल ही में 499 अतिरिक्त पद जोड़े गए, जिससे पहले के 5,934 पदों की संख्या बढ़कर 6,433 हो गई है। यह परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी। इसमें कुल 17,63,897 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन इनमें से केवल 10,52,566 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए

संगठन का नाम राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी)
पद का नाम पशु परिचारक (पशु परिचारक)
विभाग का नाम राजस्थान सरकार का पशुपालन विभाग
रिक्तियां 6433 (गैर अनुसूचित- 5713, अनुसूचित- 720)
परीक्षा का नाम राजस्थान पशु परिचर (पशु परिचारक) परीक्षा 2024
राजस्थान पशु परिचार रिजल्ट 2025 4 अप्रैल 2025 
परीक्षा तिथि 1 से 3 दिसंबर 2024
उपस्थित अभ्यर्थी 1052566
योग्य उम्मीदवार 406826
चयन प्रक्रिया
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण
आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/results

Rajasthan Pashu Paricharak Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "रिजल्ट" या "Result" सेक्शन को ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • यहां आपको कई परीक्षाओं के परिणाम के लिंक मिलेंगे। उनमें से "राजस्थान पशु परिचर परीक्षा 2025" के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी सेव करें।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 10, 2025, 11:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News