शिलांग छावनी बोर्ड भर्ती 2019: 17 सफाईवाला, फिटर एवं अन्य पोस्टों के लिए करें आवेदन
शिलांग छावनी बोर्ड ने सफाईवाला, फिटर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
शिलांग छावनी बोर्ड भर्ती 2019: शिलांग छावनी बोर्ड ने सफाईवाला, फिटर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक तथा पात्र उम्मीदवार 19 दिसंबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों के लिए अपने आवेदन भेज सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 19 दिसंबर 2019
रिक्ति विवरण:
सफाईवाला - 13 पद
फिटर - 1 पद
चौकीदार - 2 पद
लोअर डिवीजन असिस्टेंट - 1 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
सफाईवाला - उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्राथमिक विद्यालय उत्तीर्ण होना चाहिए.
फिटर - उम्मीदवार को प्राइमरी स्कूल उत्तीर्ण होने के साथ फिटर (वाटर सप्लाई) के रूप में ट्रेड टेस्ट पास होना चाहिए.
चौकीदार - मैट्रिक / एचएसएलसी आदि से कम.
लोअर डिवीजन असिस्टेंट - एचएसएलसी / एसएसएसएलसी या समकक्ष.
आयु सीमा -18 से 25 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी)
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक तथा पात्र उम्मीदवार सफाईवाला, फिटर और अन्य पदों के लिए अपने आवेदन को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ '' द चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, शिलॉन्ग कैंटोनमेंट बोर्ड, 13 पाइन वॉक एरिया, शिलांग -793001'' को 14 दिसंबर 2019 तक या उससे पहले भेज सकते हैं.