यहाँ निकली है फिजिकल और आर्ट एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के 106 पदों के लिए वेकेंसी, करें आवेदन
सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए), नबरंगपुर ने फिजिकल और आर्ट एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के रिक्त 106 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.
सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए), नबरंगपुर ने फिजिकल और आर्ट एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के रिक्त 106 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 31 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि: 31 मई 2018
पदों का विवरण
- फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर - 11 पद
- आर्ट एजुकेशन इंस्ट्रक्टर-95 पद
योग्यता मानदंड
शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता व अनुभव:
- फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर- उम्मीदवारों को +2 होने के साथ सीपीईडी / डिग्री या प्रोफेशनल एजुकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए.
- आर्ट एजुकेशन इंस्ट्रक्टर- विसुअल आर्ट / फाइन आर्ट में डिग्री / पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए.
उम्र सीमा:
18-42 साल के बीच
आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में तैयार अपने आवेदन को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 31 मई 2018 तक इस पते पर भेज सकते हैं-डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, आरटीई-एसएसए, नबरंगपुर.
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.
