एसएससी सीजीएल परीक्षा कई मंत्रालयों और सरकारी विभागों जैसे कि आयकर कार्यालय, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, केंद्रीय सचिवालय, खुफिया ब्यूरो, रेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सीबीडीटी, सीबीईसी, डाक विभाग, एनआईए आदि के विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करती है। जैसा कि आप जानते हैं, पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए इस प्रविष्टि के तहत कुछ पदों के लिए कुछ शारीरिक मापदंड तय किये गए हैं।
इस लेख में, हम आपको एसएससी द्वारा हालिया अधिसूचना में निर्धारित भौतिक मानकों का विवरण प्रदान कर रहे हैं। आइए हम एक नज़र में देखें-
SSC CGL 2017: पोस्ट भौतिक मानदंड
केवल कुछ पद हैं जिनके लिए इन मानकों की आवश्यकता है। इनका उल्लेख नीचे दिया गया है-
अ. केंद्रीय उत्पादक निरीक्षक (Central Excise Inspector)
आ. परीक्षक (Examiner)
इ. निवारक अधिकारी (Preventive Officer)
ई. केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में निरीक्षक (Inspector in Central bureau of Narcotics)
उ. केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में उप-निरीक्षक (Sub-Inspector in Central bureau of Narcotics)
अब, हम इन मापदंडों से संबंधित पदों के लिए अलग से चर्चा करेंगे जो की निम्न है-
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक, निरीक्षक, निवारक अधिकारी, सीबीएन में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर पद के लिए भौतिक मानदंड निम्नानुसार हैं-
शारीरिक मानक
१. ऊँचाई: पुरुष- 157.5 सेमी०और महिला- 152 सेमी०
२. छाती: पुरुष के लिए 81 सेमी०(5सेमी के न्यूनतम विस्तार के साथ)
३. वजन: महिला उम्मीदवारों के लिए 48 किग्रा०
भौतिक परीक्षण
पुरुष
अ. दौड़: 15 मिनट में 1600 मीटर
आ. साइकल चलाना: 30 मिनट में 8 किमी
महिला
अ. दौड़: 1 किमी 20 मिनट में
आ. साइकल चलाना: 25 मिनट में 3 किमी की दूरी
ध्यान दें:
- पुरुष व महिला जो कि गढ़वाली, असामी, गोरखा और अनुसूचित जनजाति से सम्बंधित है,के मामले में छूट योग्य ऊंचाई क्रमश: 5 सेमी और 2.5 सेमी निर्धारित की गयी है।
- इन श्रेणियों से संबंधित महिलाएं को 2 किलोग्राम वजन की छूट से भी लाभान्वित किया गया हैं|
- विकलांग व्यक्तियों को सिर्फ ऊपर बताए गए भौतिक मानकों को पूरा करना होगा। हालांकि, शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षा में छूट दी गयी है यानी OA और OAL श्रेणियों के लिए दौड़ व OA, OL और OAL श्रेणियों के लिए सायक्लिंग का प्रावधान नहीं है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो में उप-निरीक्षक के पद के लिए भौतिक मानकों को यहां नीचे बताया गया है।
१. ऊँचाई: पुरुष- 165 सेमी० और स्त्री- 150 सेमी० (पहाडी पुरुषों और आदिवासी 5 सेंटीमीटर तक ऊँचाई में छूट योग्य है।)
२. छाती: पुरुष उम्मीदवारों के लिए विस्तार के साथ 76 सेमी०| महिला उम्मीदवारों के लिए ऐसी कोई आवश्यकता नहीं है।
३. विजन: चश्मे के या बिना चश्मे के- एक आँख में 6/6 और दूसरे में 6/ 9 की दूर द्रष्टि व 0.6 की एक आंख और 0.8 की दूसरी आंख में निकट द्रष्टि|
राष्ट्रीय जांच एजेंसी में उप-निरीक्षक के पद के लिए भौतिक मानदंड कुछ इस प्रकार से है-
१. ऊँचाई: पुरुष- 170 सेमी और स्त्री- 150 सेमी (पहाडी पुरुषों और आदिवासी 5 सेंटीमीटर तक ऊँचाई में छूट योग्य है।)
२. छाती: पुरुष उम्मीदवारों के लिए विस्तार के साथ 76 सेमी०| महिला उम्मीदवारों के लिए ऐसी कोई आवश्यकता नहीं है।
४. विजन: चश्मे के या बिना चश्मे के- एक आँख में 6/6 और दूसरे में 6/ 9 की दूर द्रष्टि व 0.6 की एक आंख और 0.8 की दूसरी आंख में निकट द्रष्टि|
आयोग द्वारा यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार सुनिश्चित करें कि पद के किसी भी श्रेणी के लिए चयन करने से पहले, वे सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं या नहीं| भौतिक माप सम्बंधित विभागों द्वारा आयोजित किए जाएंगे और केवल उन्हीं उम्मीदवार, जो आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, संबंधित पदों के लिए योग्य होंगे। किसी अन्य श्रेणी और सेवा को आवंटित करने के लिए उम्मीदवारों से कोई अनुरोध नहीं माना जाएगा। इसलिए, इन पदों को अपनी वरीयताओं में भरने से पहले सावधान बरतें|
यहां पूर्ण अधिसूचना पढ़ें- क्लिक करें
अधिक अद्यतन और संबंधित प्रश्नों के लिए, हमारे एसएससी वेबपेज पर हमें आना जारी रखें। हम आपको आपकी तैयारी के लिए “All the best” से संबोधित करना चाहते है|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation