This is an archived article last updated on Dec 5, 2024. The information may be outdated.

SSC CGL Result 2024 हुआ जारी, डाउनलोड करें एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट PDF

Last Updated: Dec 5, 2024, 20:20 IST

SSC CGL Result 2024 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2024 के परिणाम आज 5 दिसंबर 2024 को घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार जो सीजीएल टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल रिजल्ट डायरेक्ट लिंक और डाउनलोड चरणों सहित सभी नवीनतम अपडेट यहां देखें।

SSC CGL Result 2024 कब आएगा? इसके बारे में सभी अपडेट यहां चेक करें।
SSC CGL Result 2024 कब आएगा? इसके बारे में सभी अपडेट यहां चेक करें।

SSC CGL Result 2024 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) टियर 1 परीक्षा 2024 के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। कई शिफ्ट में आयोजित टियर 1 परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करना था, जिसमें इस साल कुल 17,727 रिक्तियां उपलब्ध हैं। परीक्षा सत्रों के विभिन्न कठिनाई स्तरों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए परिणाम सामान्यीकृत स्कोरिंग प्रक्रिया पर आधारित हैं।

Also Read:

SSC CGL Result 2024 Tier 1 PDF Download Link

एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2024 लिंक 5 दिसंबर 2024 को एक्टिव किया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक एसएससी वेबसाइट (ssc.gov.in) से टियर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक यहां से प्राप्त करें:

यहां क्लिक करें- SSC CGL Result List for JSO Posts

यहां क्लिक करें- SSC CGL Result Link for SIG Posts

यहां क्लिक करें- SSC CGL Result Link for Other Posts

यहां क्लिक करें- SSC CGL Result Notice and Cutoff Marks PDF

SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा रिजल्ट हाइलाइट

SSC CGL परिणाम 2024 PDF प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें टियर 2 परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल है। कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 17727 (लगभग) संयुक्त स्नातक स्तर के पदों के लिए उम्मीदवारों चयन कर रहा है। नीचे दी गई तालिका में SSC CGL भर्ती परीक्षा के बारे में सभी विवरण देखें:

आयोग का नाम

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

परीक्षा का नाम

एसएससी सीजीएल 2024

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा तिथि 2024

9 से 26 सितंबर 2024

एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2024

3 अक्टूबर 2024 (जारी)

एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 तिथि

5 दिसंबर 2024 (जारी)

आधिकारिक वेबसाइट

www.ssc.gov.in

SSC CGL Result 2024 कैसे चेक करें?

एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 टियर 1 चेक करने के लिए, आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जो है: https://ssc.nic.in/
  • वेबसाइट के होम पेज पर "Results" टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "Results" टैब के अंतर्गत, आपको SSC CGL Result 2024 का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसमें आपके अंक, रैंक और चयन स्थिति शामिल होगी।
  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Dec 5, 2024, 20:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News