SSC CGL Tier-1 2017: परिणाम की तारीख घोषित

Sep 6, 2017, 15:59 IST

कर्मचारी चयन आयोग 31 अक्टूबर 2017 को SSC CGL टीयर -1 का परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा में आने वाले उम्मीदवार लिंक सक्रिय होने के बाद अपना परिणाम SSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.ssc.nic.in पर देख सकते है। पूरी स्टोरी इस आर्टिकल में देखें-

ssc cgl tier1 results
ssc cgl tier1 results

कर्मचारी चयन आयोग 31 अक्टूबर 2017 को SSC CGL टीयर -1 का परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा में आने वाले उम्मीदवार लिंक सक्रिय होने के बाद अपना परिणाम SSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.ssc.nic.in पर देख सकते है। आयोग ने 5 अगस्त से 23 अगस्त, 2017 तक देश भर में परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन किया है। SSC के मुताबिक, टीयर -1 परीक्षा में उम्मीदवारों की कुल संख्या 15, 43, 9 62 पायी गई है। SSC ने 43 बैचों में परीक्षा का आयोजन किया है।

इससे पहले, SSC ने घोषणा की थी कि उत्तर कुंजी 18 सितंबर को रिलीज़ हो जाएगी। यह उत्तर कुंजी उम्मीदवार को सही ढंग से उसके प्रदर्शन का विश्लेषण करने में सहायता करेगी।

SSC के बारे में

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार और अधीनस्थ कार्यालयों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती के लिए भारत सरकार के अधीन एक संगठन है। कर्मचारी चयन आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। वर्तमान में यह इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर में सात क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इसमें रायपुर और चंडीगढ़ में दो उप-क्षेत्रीय कार्यालय हैं। हर साल SSC विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए गैर राजपत्रित अधिकारियों की भर्ती के लिए SSC संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा आयोजित करता है।

SSC CGL टीयर -1 परिणाम 2017 की जांच के लिए कदम

अ.    सर्वप्रथम, SSC आधिकारिक वेबपेज www.ssc.nic.in  पर जाएं।

आ.  Result टैब पर क्लिक करें।

इ.      SSC CGL टीयर -1 2017 के नतीजे की अधिसूचना को यहां खोजें और इस लिंक को विजिट करें।

ई.      नाम और रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल को डाउनलोड हो जाएगी।

उ.      अब, आप इस सूची में अपना नाम जांच सकते हैं।

** भविष्य के उद्देश्य और आगे संदर्भ के लिए इस फाइल को सुरक्षित रखने के लिए सलाह दी जाती है।

SSC CGL टीयर -1 परीक्षा एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जिसमें 100 प्रश्न शामिल है व प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंको का निर्धारण किया गया हैं। इस परीक्षा के लिए कुल समय की अवधि 1 घंटा है। प्रश्न-पत्र को चार भागों में विभाजित किया जाता है जोकि  जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एपटीट्युड, इंग्लिश लैंग्वेज और सामान्य ज्ञान है। प्रत्येक विषय में 25 प्रश्न शामिल होते हैं और प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.50 का नकारात्मक अंकन क्रेडिट किया जायेगा।

हम www.jagranjosh.com  पर,  संबंधित अध्ययन सामग्री, युक्तियां और रणनीतियों तथा SSC द्वारा जारी की गई सभी सूचनाओं को वितरित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अत:  हमारे साथ संपर्क में रहें|

शुभकामनाएं!

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News