SSC GD Answer Key 2026: एसएससी जीडी आंसर की ssc.gov.in जारी, रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Jun 15, 2026, 19:52 IST

SSC GD Answer Key 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आज 15, जून को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार  प्रोविजनल एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से  डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC GD Answer Key 2026 Out
SSC GD Answer Key 2026 Out

SSC GD Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) की उत्तर कुंजी ऑफिशियल साइट पर जारी कर दी गई है। एसएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर की आज 15 जून, 2026 को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। जो उम्मीदवार 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक परीक्षाओं में उपस्थित हुए हैं, वे ssc.gov.in पर जाकर रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं । इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल (GD) के 25,487 रिक्त पदों को भरना है। 

SSC GD Answer Key 2026: आंसर की जारी 

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 27 अप्रैल से 31 मई 2026 तक किया गया था। इसकी आंसर-की का इंतजार उम्मीदवार काफी समय से कर सकते हैं। उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान व अनुमानित अंकों की गणना जारी की गई प्रोविजनल आंसर की के माध्यम से कर सकते हैं। 

SSC GD Answer Key 2026: जरूरी डेट्स  

कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in से परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तरों वाली उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे टेबल में दिए गए जरूरी डेट्स देख सकते हैं।

विवरण 

जरूरी डेट्स 

परीक्षा तिथियां

27 अप्रैल से 31 मई 2026 तक

उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि

15 जून 2026 (जारी)

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की अंतिम तिथि

20 जून 2026

आपत्ति दर्ज करने की तिथियां

15 से 20 जून 2026 (शाम 6 बजे)

परिणाम

जुलाई 2026

SSC GD Answer Key 2026 Objection Window: आपत्ति दर्ज करें

उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 जून, 2026 तक प्रोविजनल आंसर की के लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन करने के लिए शुल्क 50 रुयये प्रति प्रश्न है, जिसका भुगतान आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। यदि आयोग की ओर से आपकी आपत्तियां सही ठहरती हैं, तो आयोग की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। 

आपत्ति दर्ज कराते समय उम्मीदवारों को शुल्क के साथ - साथ अपनी आपत्तियों को सही ठहराने के लिए वैलिड प्रूफ भी अपलोड करने होंगे। 

एसएससी जीडी प्रोविजनल आंसर की के लिए आपत्ति कैसे दर्ज करें?

एसएससी जीडी प्रोविजनल आंसर की के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। 

  1. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके ssc.gov.in पर एसएससी उम्मीदवार पोर्टल में लॉग इन करें।
  2. "चैलेंज आंसर की" / आपत्ति विंडो लिंक पर जाएं
  3. आप जिन प्रश्नों को चुनौती देना चाहते हैं, उन्हें चुनें।
  4. आपत्ति को उचित ठहराने के लिए वैध, स्पष्ट सहायक दस्तावेज़ या पाठ्यपुस्तक संदर्भ अपलोड करें।
  5. प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क ₹50 ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/यूपीआई/डेबिट कार्ड) द्वारा भुगतान करें।
  6. फॉर्म जमा करें और पावती रसीद डाउनलोड करें।

SSC GD Answer Key 2026 Download Direct Link PDF 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 15 जून 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर एसएससी जीडी कांस्टेबल सीबीटी परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने नीचे उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का सीधा लिंक उपलब्ध करा दिया है।

एसएससी जीडी आंसर की डाउनलोड लिंक 

यहां क्लिक करें

 

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर “Quick Links” सेक्शन के तहत, “Answer Key” पर क्लिक करें।

  • Answer Keys along with Candidate Response Sheets for Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles, and Constable in Narcotics Control Bureau Examination-2026 पर क्लिक करें। 

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।

  • लॉग इन करने के बाद आपकी SSC GD Answer Key 2026 और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • आंसर-की डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 15, 2026, 18:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News