This is an archived article last updated on Jun 3, 2023. The information may be outdated.

Success Story: मां आंगनवाड़ी में वर्कर, बेटे राहुल ने सेल्फ स्टडी से UPSC में हासिल की 508वीं रैंक

Last Updated: Jun 3, 2023, 12:23 IST

Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की ओर से सिविल सेवा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं, जिसमें युवाओं की सफलताओं की कहानियां निकलकर सामने आ रही हैं। इसी में शामिल है राहुल सांगवान, जिनकी माता आंगनवाड़ी वर्कर हैं और पिता शिक्षक हैं। राहुल ने सेल्फ स्टडी के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा में 508वीं रैंक हासिल की है। इस लेख के माध्यम से हम राहुल सांगवान की सक्सेस स्टोरी जानेंगे। 

राहुल सांगवान यूपीएससी
राहुल सांगवान यूपीएससी

Success Story:  UPSC सिविल सेवा देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में शुमार है। इस परीक्षा के माध्यम से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अधिकारी बनकर काम करने का अवसर मिलता है। नौकरी में मौजूद विविधता के कारण हर साल देशभर से लाखों युवा इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। आवेदन के बाद एक साल तक चलने वाली इस परीक्षा में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इस बीच कोई आधे रास्ते में ही इस यात्रा को छोड़ देता है, तो कोई मंजिल के नजदीक पहुंचकर सफर पूरा करने से रह जाता है। हालांकि, इसके बावजूद भी युवा हार नहीं मानते और मंजिल की उम्मीद में सालों-साल तक तैयारी करते रहते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको राहुल सांगवान की कहानी बताने जा रहे हैं, जिनकी माता एक आंगनवाड़ी वर्कर हैं और पिता एक शिक्षक हैं। राहुल ने सेल्फ स्टडी की और प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़कर देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में 508वीं रैंक के साथ इस परीक्षा को पास कर लिया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम राहुल सांगवान की कहानी जानेंगे। 



राहुल सांगवान का परिचय

राहुल सांगवान मूलरूप से हरियाणा के भिवानी के मिताथल गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने भिवानी से ही अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से उन्होंने एमए की पढ़ाई पूरी की। उनके परिवार में पिता पेशे से एक शिक्षक हैं, जबकि माता आंगनवाड़ी वर्कर हैं। 

 

स्नातक के बाद शुरू कर दी थी सिविल सेवाओं की तैयारी 

राहुल शुरू से ही सिविल सेवाओं के प्रति आकर्षित थे। ऐसे में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी करने का निर्णय लिया। शुरुआत में उन्होंने राज्य स्तर की परीक्षाओं के लिए ध्यान केंद्रित किया। साथ ही यूपीएससी सिविल सेवा के लिए भी पढ़ते रहे। 

 

हरियाणा सिविल सेवा में हासिल की 27वीं रैंक

राहुल ने सिविल सेवाओं की तैयारी के दौरान हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा दी और इसमें परीक्षा के सभी चरणों में शामिल हुए, जब साल 2022 के फरवरी में परिणाम जारी हुआ, तो राहुल ने 27वीं रैंक के साथ इस परीक्षा को पास कर लिया था। 

ट्रेनिंग के दौरान की UPSC सिविल सेवा की तैयारी 

हरियाणा सिविल सेवा पास करने के बाद गुरुग्राम में उनका प्रशिक्षण शुरू हो गया था। यहां रहते हुए उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी को जारी रखा। वह प्रतिदिन 7 से 8 घंटे तैयारी में लगाते थे। 

 

UPSC में हासिल की 508वीं रैंक

राहुल ने पूरे मेहनत के साथ सिविल सेवाओं की तैयारी जारी रखते हुए प्रीलिम्स दिया और इसे पास कर वह मेंस में शामिल हुए। यहां भी उन्होंने सफलता हासिल की और इंटरव्यू में शामिल हुए, जब परिणाम जारी हुआ तो, उन्होंने 508वीं रैंक के साथ इस परीक्षा को पास कर लिया था। 

पढ़ेंः IPS Success Story: पिता की हत्या होने पर सिर पर सवार था UPSC का जुनून, तीसरे प्रयास में IPS बने बजरंग यादव

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 3, 2023, 12:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News