This is an archived article last updated on Jan 6, 2020. The information may be outdated.

टॉप 5 जॉब्स-06 जनवरी 2020: HRTC, DSSSB, EIL, Bihar Police, IOCL अन्य संगठनों में निकली सरकारी नौकरियां

Last Updated: Jan 6, 2020, 16:25 IST

06 जनवरी 2020 को हिमाचल सड़क परिवहन (HRTC), दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL), झारखण्ड होम डिफेन्स कॉर्प्स, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) एवं अन्य में निकाली गई भर्ती के इस अवसर को युवा हाथ से न जाने दें और अपने सपनों को साकार करने के लिए बिना विलम्ब किए तत्काल आवेदन कर सकते हैं.

Top 5 of the day 2020
Top 5 of the day 2020

सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु युवाओं के लिए आज है हिमाचल सड़क परिवहन (HRTC), दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL), झारखण्ड होम डिफेन्स कॉर्प्स, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) एवं अन्य में निकाली गई नौकरियों के लिए युवा आज ही आवेदन करके अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. विभिन्न होम गार्ड्स, ड्राईवर, PGT एवं काउंसलर, एग्जीक्यूटिव, टेक्निशियन अप्रेंटिस, ट्रेड अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए  बम्पर वेकेंसियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. युवाओं को इन पदों के लिए आवेदन करने का अति उत्तम अवसर.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL), उत्तरी क्षेत्र में टेक्निशियन अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती करने जा रहा है. उत्तर भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश (चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश) में कुल 312 वेकेंसी उपलब्ध हैं. IOCL भर्ती 2020 के लिए उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर विजिट कर ऑनलाइन कर सकते है. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 22 जनवरी 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 22 जनवरी 2020 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) एवं काउंसलर पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. DSSSB ने PGT एवं काउंसलर के कुल 710 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. उम्मीदवार दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी किये वेकेंसी के लिए 14 जनवरी 2020 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार आवेदन 13 फरवरी 2020 तक कर पाएंगे.

हिमाचल सड़क परिवहन (HRTC), शिमला ने ड्राईवर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमन्त्रित किए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 27 जनवरी 2020 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के अनुसार इन पदों के लिए अपने आवेदन भेज सकते हैं.

झारखण्ड होम डिफेन्स कॉर्प्स ने 1021 होम गार्ड्स पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट (recruitment.jharkhand.gov.in) पर नोटिफिकेशन जारी किया है. झारखण्ड में होम गार्ड के कुल 1021 रिक्त पदों के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें से होम गार्ड (ग्रामीण) के 804 एवं होम गार्ड (शहरी) के 217 पद शामिल हैं. योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट (recruitment.jharkhand.gov.in) से 31 जनवरी 2020 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

IOCL, उत्तरी क्षेत्र भर्ती 2020: 312 टेक्निशियन अप्रेंटिस एवं ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए करें आवेदन @iocl.com

EIL भर्ती 2020: 102 एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 22 जनवरी तक करें आवेदन

DSSSB भर्ती 2020: 710 PGT एवं काउंसलर पदों के लिए करें आवेदन

हिमाचल सड़क परिवहन (HRTC) भर्ती 2020: 400 ड्राईवर पदों के लिए करें आवेदन

Jharkhand Home Guard Recruitment 2020: 1021 होम गार्ड्स पदों के लिए झारखण्ड होम डिफेन्स कॉर्प्स ने नोटिफिकेशन जारी किये @recruitment.jharkhand.gov.in

Manish Malhotra is a content writer with 10+ years of experience in the education industry in digital media. He?s a graduate in arts. At jagranjosh.com, Manish creates content related to Govt Job Notifications and can be reached at manish.malhotra@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Jan 6, 2020, 16:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News