This is an archived article last updated on Oct 16, 2019. The information may be outdated.

टॉप 5 जॉब्स-16 अक्टूबर 2019: MPWZ, ISRO, UPSC, MRPL, SBI अन्य संगठनों में निकली सरकारी नौकरियां

Last Updated: Oct 16, 2019, 18:35 IST

16 अक्टूबर 2019 को मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल), भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य में निकाली गई भर्ती के इस अवसर को युवा हाथ से न जाने दें और अपने सपनों को साकार करने के लिए बिना विलम्ब किए तत्काल आवेदन कर सकते हैं

Top 5 of the day
Top 5 of the day

सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु युवाओं के लिए आज है मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल), भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य में निकाली गई 800+ नौकरियों के लिए युवा आज ही आवेदन करके अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. विभिन्न अप्रेंटिस, साइंटिस्ट/इंजीनियर, लीगल ऑफिसर, ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर, स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) एवं अन्य पदों की भर्ती के लिए 800+ बम्पर वेकेंसियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. युवाओं को इन पदों के लिए आवेदन करने का अति उत्तम अवसर.

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में 182 अप्रेंटिस रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किये. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 15 नवंबर 2019 तक Apply कर सकते हैं.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 327 साइंटिस्ट / इंजीनियर के पर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 04 नवंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर, लीगल ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 31 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल), ‘ए’मिनी रत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और ओएनजीसी की सहायक कंपनी ने ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर सहित कुल 233 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक तथा पात्र उम्मीदवार 09 नवंबर 2019 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैडर (SCO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. स्टेट बैंक ने मैनेजर, सीनियर स्पेशलिस्ट एक्सीक्यूटीव, एक्सीक्यूटीव जैसे कुल 63 वेकेंसी के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है. उम्मीदवार एसबीआई भर्ती 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एसबीआई एसओ ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू होगा एवं 06 नवंबर 2019 तक जारी रहेगा.  

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भर्ती: 182 अप्रेंटिस रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भर्ती: 327 साइंटिस्ट / इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

UPSC भर्ती 2019: लीगल ऑफिसर सहित कुल 88 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

MRPL भर्ती 2019; ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर सहित कुल 233 पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

SBI SO Recruitment 2019: 63 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) पदों के लिए करें आवेदन

Manish Malhotra is a content writer with 10+ years of experience in the education industry in digital media. He?s a graduate in arts. At jagranjosh.com, Manish creates content related to Govt Job Notifications and can be reached at manish.malhotra@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Oct 16, 2019, 18:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News