UIIC Recruitment 2023 Notification: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) ने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल I) पदों सहित 100 विशेषज्ञ अधिकारियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ये रिक्तियां कानूनी विशेषज्ञों, लेखा/वित्त विशेषज्ञों, कंपनी सचिवों, डॉक्टरों और अन्य सहित विभिन्न विषयों में उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा अक्टूबर माह में आयोजित की जाएगी। डॉक्टरों को छोड़कर सभी विषयों के लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार में उनके समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
यूआईआईसी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त, 2023 को शुरू हुई । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से यूआईआईसी एओ रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूआईआईसी भर्ती 2023 आवेदन लिंक आधिकारिक यूआईआईसी वेबसाइट https://uiic.co.in पर सक्रिय हो गया है।
UIIC Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
यूआईआईसी भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ के साथ आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां की घोषणा की है। जो इस प्रकार है:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 24 अगस्त, 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 सितंबर, 2023
- आवेदन शुल्क का भुगतान: 14 सितंबर, 2023
- ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर: परीक्षा की वास्तविक तिथि से 7 दिन पहले
- ऑनलाइन टेस्ट की तिथि: अक्टूबर 2023 का दूसरे सप्ताह
UIIC Recruitment 2023: हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी तालिका से यूआईआईसी भर्ती 2023 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
संगठन का नाम | यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) |
पदों का नाम | प्रशासी अधिकारी |
पदों की संख्या | 100 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
आधिकारिक वेबसाइट | https://uiic.co.in/ |
UIIC Recruitment 2023 Notification PDF |
यूआईआईसी शैक्षिक योग्यता 2023
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें।
यूआईआईसी भर्ती 2023: आयु सीमा (31.03.2023 तक)
उम्मीदवार की आयु 21-30 वर्ष होनी चाहिए।
UIIC Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें?
आप आधिकारिक अधिसूचना पर दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करके यूआईआईसी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: पहले वेबसाइट https://uiic.co.in/ पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवेदन फॉर्म को भरें।
चरण 4: आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
चरण 5: अंत में, प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation