UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने टैक्स और रेवेन्यु असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी हैI पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 सितम्बर 2023 तक ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI ये भर्तियां कुल 85 पदों पर की जा रहीं हैंI कुल पदों में से 63 पद एग्जीक्यूटिव के जबकि 22 पद टैक्स असिस्टेंट के हैंI
UKPSC Recruitment 2023 महत्वपूर्ण विवरण:
आर्गेनाइजेशन का नाम | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग |
रिक्ति का नाम | टैक्स और रेवेन्यु असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (कार्यकारी अधिकारी एवं कर एवं राजस्व निरीक्षक) |
पदों की संख्या | 85 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 28 अगस्त 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 सितम्बर 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | psc.uk.gov.in |
UKPSC Recruitment 2023 पदों का विवरण :
पद | संख्या |
टैक्स और रेवेन्यु असिस्टेंट | 22 |
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर | 63 |
UKPSC Recruitment 2023 Notification PDF
UKPSC Recruitment 2023 योग्यता:
आयुसीमा -
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिएI
शैक्षिक योग्यता :
किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन
UKPSC Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया :
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर सकते हैं -
चरण-1 : UKPSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जायें
चरण-2: रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
चरण-3: Executive Officer and Tax & Revenue Inspector Exam-2023 को सर्च करें
चरण-4: अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
चरण-5: मांगे गए विवरण को दर्ज करें
चरण-6: अपनी फोटो और हस्ताक्षर दर्ज करें
चरण-7: फार्म सबमिट करें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation