UP Board Result 2026: वाराणसी में 'बुलेट रफ्तार' से जांची जा रही कॉपियां! 95 हजार कॉपियां हुई चेक; जानें कब आएगा रिजल्ट
UP Board 10th-12th Result 2026: UP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी करने के लिए अब तक 95 हजार से ज्यादा कॉपियों की चेकिंग प्रक्रिया चल रही है। रिजल्ट अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते तक आने की उम्मीद है। छात्र सभी अपडेट्स के लिए नीचे देखें।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्रों का रिजल्ट को लेकर अब जल्द खत्म होने वाला है। UP बोर्ड 10वीं-12वीं के एग्जाम 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक खत्म हुए थे। UP बोर्ड 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन अब अपने अंतिम चरण में है। वाराणसी के मूल्यांकन एग्जाम सेंटर पर टीचर्स ने तेज रफ्तार से एक ही दिन में 95,000 से अधिक कॉपियां जांचकर नया रिकॉर्ड बनाया।
UP बोर्ड द्वारा छात्रों का 2026 रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में घोषित होने की संभावना की जा रही है। बोर्ड ने पिछले साल 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। इस बार भी विभाग उसी टाइम टेबल को लेकर सबसे पहले रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के निर्देशों के बाद, प्रदेश भर में कॉपियों की जांच का काम बहुत तेजी से चल रहा है। 10वीं और 12वीं की कॉपियों का काम 254 मूल्यांकन सेंटर पर लगभग 1.31 लाख टीचर्स काम कर रहे है। अब तक 12वीं की कॉपियां करीब 71% और 10वीं की कॉपियां करीब 82% जांची जा चुकी है।
वाराणसी में मूल्यांकन की 'सुपरफास्ट' स्पीड
वाराणसी जिले में मूल्यांकन के लिए 4 मुख्य सेंटर बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के अनुसार, मूल्यांकन कार्य को समय से पूरा करने के लिए टीचर्स दिन-रात जुटे हुए हैं। यह पूरी प्रक्रिया CCTV की कड़ी निगरानी में की जा रही है।
- कुल कॉपियां: वाराणसी में लगभग 6.21 लाख कॉपियां एलोट की गईं।
- अब तक की प्रगति: 50% से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
- नंबरों की फीडिंग: खास बात यह है कि जैसे-जैसे कॉपियां जांची जा रही हैं, उनके अंक साथ के साथ बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं।
मूल्यांकन प्रक्रिया: एक नजर में
| इवेंट | आंकड़े (Approx) |
| वाराणसी में कुल कॉपियां | 6,21,668 |
| एक दिन में जांची गई कॉपियां | 95,000+ |
| मूल्यांकन सेंटर की संख्या | 04 |
| मूल्यांकन खत्म होने की डेट | 01 अप्रैल 2026 (अनुमानित) |
| कुल टीचर्स (पूरे यूपी में) | 1.5 लाख के करीब |
कब आएगा UP Board Result 2026?
छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि रिजल्ट कब घोषित होंगे? जिस रफ्तार से कॉपियां चेक की जा रही हैं। साथ ही, डिजिटल तरीके से मार्क्स अपलोड हो रहे हैं, उससे यह साफ है कि बोर्ड पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
- मूल्यांकन समाप्ति: उम्मीद है कि 1 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में कॉपियों की जांच पूरी हो जाएगी।
- रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट: सूत्रों के अनुसार 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित कर दिया जाएगा।
रिजल्च चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स
UP बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं यानी 10वीं - 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दी गई इन ऑफिशियल वेबसाइट्स से चेक कर सकते हैं।
1. upmsp.edu.in
यहां भी पढ़े: Mahavir Jayanti 2026 School Holiday: क्या 31 मार्च को बंद रहेंगे स्कूल? जानें किन राज्यों में रहेगी छुट्टी
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.