UP Board स्क्रूटनी फार्म 2018: रिजल्ट से नहीं हैं संतुष्ट तो भरें ये फार्म
UP Board के 10वीं तथा 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद स्क्रूटनी का फॉर्म भी जारी कर दिया है. जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहाँ हम छात्रों को स्क्रूटनी के आवेदन से सम्बंधित सभी जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं जोकि छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक है.
UP Board के 10वीं तथा 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद स्क्रूटनी का फॉर्म भी जारी कर दिया है. जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
छात्रों के लिए इसकी फीस 100 रु० प्रति प्रश्न पत्र है तथा प्रैक्टिकल के लिए 100 रु० प्रति प्रयोगात्मक विषय अलग से देना होगा. उत्तर प्रदेश के बाहर के आवेदनकर्ता बैंक ड्राफ्ट से अपनी फीस जमा कर सकते हैं. ड्राफ्ट अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद के नाम से बनाया जाएगा.
वहीं उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले छात्र ट्रेजरी के माध्यम से अपनी फीस जमा करेंगे. आवेदन पत्र के साथ मूल अंक पत्र या इंटरनेट से प्राप्त मार्कशीट की फोटो कॉपी लगाना अनिवार्य है.
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2018 निर्धारित की गई है. छात्र इस सुचना के लिए पूरी जानकारी UP बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट पर या अपने स्कूल तथा कॉलेज में जा प्राप्त कर सकते हैं. यूपी बोर्ड के छात्र हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं. खासकर कक्षा 12वीं के छात्र. अर्थात कई छात्र विभाग से स्क्रूटनी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए चक्कर काट रहे हैं. छात्रों के अनुसार इन तीनों विषयों की परीक्षा काफी सरल थी यानि की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न सरल थे. ऐसे में उन्हें इन विषयों में ज्यादा अंक मिलने की उम्मीद थी.
स्क्रूटनी के लिए आवेदन हेतु फॉर्म प्राप्त करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने से पहले इन बातों का रखे ख़ास ध्यान:
1. स्क्रूटनी के लिए केवल वहीं छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने इस बार बोर्ड एग्जाम दिया है.
2. छात्र लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल दोनों ही सब्जेक्ट्स के स्क्रूटनी करा सकते हैं.
3. हर विषय के लिए अलग-अलग फीस जमा करना अनिवार्य है.
4. बोर्ड ने स्क्रूटनी की फीस लास्ट ईयर की तरह ही इस बार भी 100 रुपए ही तय की है.
5. UP बोर्ड की वेबसाइट पर स्क्रूटनी से संबंधित सभी दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
6. छात्र आवेदन के लिए फॉर्म अधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in या फिर अपने स्कूल या कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं.
7. जीन छात्रों का रिजल्ट अभी अपूर्ण (incomplete) है, वह भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
8. छात्रों को यदि रिजल्ट अपने पते पर चाहिए तो उसके लिए उन्हें आवेदन फॉर्म के साथ-साथ एक लिफाफा अटैच्ड करना पड़ेगा, जिस पर उनका स्थानीय पता पूरी तरह अंकित हो तथा साथ ही साथ रजिस्ट्री पोस्टल स्टाम्प भी लगा होना अनिवार्य है.
यदि छात्र अपनी तैयारी के लिए खास टिप्स चाहते हैं तो इस सम्बन्ध में बोर्ड ने खास प्रवधान निर्धारित किया है जिसके अन्तर्गत बोर्ड द्वारा बहुत जल्द ही टोपरस की कॉपी ऑनलाइन अपलोड कर दी जाएगी. इन कॉपीयों के माध्यम से छात्र अगले साल के लिए बेहतर तैयारी शुरू कर सकते हैं. तथा छात्रों को इन कॉपीयों के माध्यम से कॉपी लिखने तथा प्रश्नों को सही तरीके से हल करने का सही तरीका मालूम होगा. अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.......
आवेदन के लिए ज़रूरी है कुछ ख़ास डॉक्यूमेंट्स का होना:
1.स्टूडेंट्स को अपने मार्कशीट की फोटो कॉपी, फ़ीस की रिसिप्ट को एप्लिकेशन आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा.
2. आवेदन फार्म केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.
3. डॉक्यूमेंटस को कम्प्लीट करने के बाद उसे UP बोर्ड के इलाहाबाद के पते पर भेजना होगा.
4. आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.
शुभकामनाएं!!
कक्षा 10वी के बाद स्ट्रीम चयन करने के कुछ आसान टिप्स
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.