Live

[लिंक एक्टिव] UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल 25 अगस्त परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा लिंक

Sonal Mishra
Aug 22, 2024, 13:25 IST

UP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं. अभी तक 23, 24 और 25 अगस्त की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हुए है. जबकि अन्य 30 और 31 अगस्त की परीक्षा के एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे. यूपी पुलिस की परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक आयोजित होगी. उम्मीदवार अपनी जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवार इस लेख में यूपी पुलिस कांस्टेबल कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक देख सकते हैं।    

UP Police Constable Admit Card 2024 Live Update: यहाँ से डाउनलोड करें यूपी पुलिस के एडमिट कार्ड, ये रहा लिंक
UP Police Constable Admit Card 2024 Live Update: यहाँ से डाउनलोड करें यूपी पुलिस के एडमिट कार्ड, ये रहा लिंक

HIGHLIGHTS

  • UP Police Admit Card 2024: 23, 24 और 25 अगस्त परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से चेक करें डाउनलोड लिंक
  • परीक्षा में घडी, पर्स, मोबाइल जूते बैन, यहाँ देखें क्या न लेकर जायें परीक्षा केंद्र पर
  • uppbpb.gov.in पर जारी हुए यूपी पुलिस के एडमिट कार्ड, इस पेज से भी कर सकेंगे डाउनलोड

UP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के 23, 24 और 25 अगस्त परीक्षा के    एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं. जबकि 30 और 31 अगस्त की परीक्षा के एडमिट कार्ड 27 और 28 अगस्त को जारी किये जायेंगे. ये एडमिट कार्ड यूपी पुलिस की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी हुए हैं . उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल की मदद से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.  यूपी पुलिस कांस्टेबल की पुन: परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को किया जा रहा है. परीक्षा 2 पालियों में आयोजित होगी. इस भर्ती परीक्षा के जरिये यूपी पुलिस कांस्टेबल में 60244 पदों पर भर्तियाँ होनी है.

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

यूपीपीबीपीबी कांस्टेबल एडमिट कार्ड तिथि जारी 

उम्मीदवार ध्यान दें कि लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर निम्नलिखित तिथियों पर अपलोड किया जाएगा:

परीक्षा की तारीख  

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 

 23 अगस्त 

 20 अगस्त 

 24 अगस्त 

 21 अगस्त 

 25 अगस्त 

 22 अगस्त 

 30 अगस्त 

 27 अगस्त 

 31अगस्त 

 28 अगस्त 

         

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Aug 22, 2024, 13:25 IST

    UP Police Exam 2024: अन्य राज्यों के 6 लाख उम्मीदवार होंगे परीक्षा में सम्मिलित

    यूपी पुलिस परीक्षा में अन्य राज्यों  के 6 लाख उम्मीदवार होंगे सम्मिलित 

     

  • Aug 22, 2024, 10:07 IST

    UP Police Admit Card 2024 Live Update: 25 अगस्त को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

    यूपी पुलिस कांस्टेबल की 25 अगस्त को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी आकर दिए गए हैं उम्मीदवार निह्चे दिए गए लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

    UP Police Constable 25 August Exam Admit Card Download Link  

  • Aug 21, 2024, 18:37 IST

    UP Police Constable Admit Card 2024: कॉल लेटर पर दी गई डिटेल्स

    उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण देख सकते हैं:

    उम्मीदवार का नाम
    श्रेणी
    जन्म तिथि
    पिता का नाम
    माता का नाम
    लिंग
    परीक्षा तिथि
    परीक्षा शिफ्ट
    परीक्षा जिला
    आवेदन/पंजीकरण संख्या
    उम्मीदवार की फोटो

  • Aug 21, 2024, 16:17 IST

    UP Police Exam Admit Card 2024: मैं अपना कॉल लेटर कैसे प्राप्त कर सकता हूँ?

    एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट यानी https://uppbpb.gov.in पर घोषणा के अनुसार ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कॉल लेटर पर सभी विवरण सही हैं जैसे, रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, लिंग, परीक्षा शहर/केंद्र, परीक्षा की तिथि और समय, श्रेणी, आदि।

  • Aug 21, 2024, 13:35 IST

    UP Police 24 August Admit Card 2024 OUT

    24 अगस्त परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी यहाँ से करें डाउनलोड 

    यूपी पुलिस 24 अगस्त एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 

  • Aug 21, 2024, 13:11 IST

    UP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस परीक्षा केंद्र पर क्या न लेकर जायें

    परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल/इलेक्ट्रानिक पेन/स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे-मोबाइल फोन, चाभी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ/पर्स, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से विर्जित है। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थी के पास उपरोक्त वर्जित सामग्री पाए जाने पर उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • Aug 21, 2024, 12:42 IST

    UP Police Admit Card 2024: उम्मीदवारों को मिलेगा 5 मिनट का अतिरिक्ति समय, नहीं मिलेगी अन्य रफ शीट

    • परीक्षा समय के साथ अतिरिक्त पांच मिनट के अभ्यर्थियों के आग्रह पर, सम्यक विचारोपरान्त, बोर्ड द्वारा पांच मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।इस संबंध में केन्द्र व्यवस्थापकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।
    • कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से पृथक से रफ शीट दिये जाने का अनुरोध किया गया है । सम्यक विचारोपरान्त बोर्ड द्वारा कोई अन्य रफ शीट नहीं दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
  • Aug 21, 2024, 11:00 IST

    UPPBPB Constable Admit Card 2024: Website to Check Result

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023-24 के एडमिट कार्ड निम्नलिखित वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं:

  • Aug 21, 2024, 10:33 IST

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024: 24 अगस्त परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in और ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx पर लॉग इन करके अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Aug 20, 2024, 17:25 IST

    https://ctcp24.com/uppbpbcst23/loginpage.aspx पर एडमिट कार्ड लिंक हुआ एक्टिव

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव हो गया है. उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.  

  • Aug 20, 2024, 17:15 IST

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 2024: पॉवर वाले चश्मे और मंगलसूत्र नहीं होगा बैन

    आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती -2023 की आगामी परीक्षा के एडमिट कार्ड में दिये गये अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश के बिंदु संख्या D2(iii)के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा किए गए आग्रह के दृष्टिगत सम्यक विचारोपरान्त बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया है की पावर युक्त चश्मे तथा धार्मिक पहचान चिन्ह यथा मंगल सूत्र प्रतिबंधित नहीं होंगे ।

  • Aug 20, 2024, 17:00 IST

    UP Police Constable Re-Exam Shift Timing 2024

    उम्मीदवार परीक्षा की सभी तारीखों और पालियों की पूरी डिटेल्स नीचे टेबल में चेक कर सकते हैं. 

    परीक्षा की तारीख 
    पहली पाली 
    दूसरी पाली 
    23 अगस्त 2024  
    सुबह 10 से 12 बजे 
    दोपहर 3 से 5 बजे
    24 अगस्त 2024  
    सुबह 10 से 12 बजे 
    दोपहर 3 से 5 बजे
    25 अगस्त 2024  
    सुबह 10 से 12 बजे 
    दोपहर 3 से 5 बजे
    30 अगस्त 2024  
    सुबह 10 से 12 बजे 
    दोपहर 3 से 5 बजे
    31 अगस्त 2024  
    सुबह 10 से 12 बजे 
    दोपहर 3 से 5 बजे
  • Aug 20, 2024, 16:30 IST

    uppbpb.gov.in Admit Card 2024: शाम 5 बजे से एक्टिव होगा एडमिट कार्ड लिंक

    uppbpb.gov.in Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड आज 20 अगस्त को शाम 5 बजे से ऑफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड किये जा सकेंगे. 

  • Aug 20, 2024, 16:15 IST

    UP Police Constable Admit Card 2024 Live: वे कौन से जिले हैं जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी?

    UP Police Constable Admit Card 2024 Live: परीक्षा यूपी के 67 जिलों में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी सूचना पर्ची/प्रवेश पत्र में दी जाएगी

  • Aug 20, 2024, 16:00 IST

    UP Police Admit Card Live Update 2024: क्या सेक्शन के अनुसार कट ऑफ मार्क होगा?

    इसमें सेक्शनवार कट ऑफ अंक का कोई प्रावधान नहीं है।

  • Aug 20, 2024, 15:45 IST

    UP Police Constable Admit Card 2024 Live: किसी भी आवश्यकता पड़ने पर मुझे किससे संपर्क करना चाहिए?

    आप हमें uppolicehelpdeskct2023@ctcp24.com पर लिख सकते हैं (या) हेल्प डेस्क पर 9773790762 / 8867786192 पर कॉल करें। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए UPPRPB की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाने की सलाह दी जाती है।

  • Aug 20, 2024, 15:34 IST

    UP Police Constable Admit Card 2024 Live: टेस्ट हॉल के अंदर कौन सी चीजें ले जाने की अनुमति है?

    आपको टेस्ट सेंटर में केवल निम्नलिखित चीजें ले जाने की अनुमति है:

    • बॉल पेन (काला/नीला)
    • एडमिट कार्ड
    • आधार कार्ड/ई-आधार
    • वैध पहचान पत्र (पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस)
  • Aug 20, 2024, 15:15 IST

    UP Police Constable Admit Card 2024 Live: परीक्षा के लिए कौन-कौन से विभिन्न सरकारी पहचान पत्र स्वीकार्य हैं?

    आधार कार्ड (पूरी 12 अंकों की आधार संख्या के साथ)। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण के समय आधार विवरण नहीं दिया है, उन्हें आधार कार्ड के साथ वैध सरकारी पहचान पत्र जैसे ई-आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा।

  • Aug 20, 2024, 15:00 IST

    UP Police Constable Admit Card 2024 Live: परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय क्या है?

    शिफ्ट - 01: 08:00 AM से 09:30 AM
    शिफ्ट - 02: 01:00 PM से 02:30 PM
    जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरते समय अपना आधार कार्ड विवरण जमा नहीं किया है, उन्हें ई-केवाईसी के लिए सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा।

  • Aug 20, 2024, 14:45 IST

    ctcp24.com/uppbpbcst23: हम परीक्षा के लिए निःशुल्क यात्रा पास कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

    एडमिट कार्ड यूपी राज्य परिवहन निगम बस टिकट के रूप में मान्य होगा, साथ ही फोटो पहचान प्रमाण भी होगा। (कृपया दोनों तरफ की यात्रा के लिए एडमिट कार्ड की 2 अतिरिक्त प्रतियां रखें)

  • Aug 20, 2024, 14:30 IST

    यदि मुझे अपना एडमिट कार्ड नहीं मिलता तो मुझे किससे संपर्क करना चाहिए?

    uppolicehelpdeskct2023@ctcp24.com पर ईमेल भेजें (या) हेल्प डेस्क को 9773790762 / 8867786192 पर कॉल करें

  • Aug 20, 2024, 14:10 IST

    मैं अपना यूपी पुलिस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ

    वेबसाइट पर घोषणा के अनुसार एडमिट कार्ड https://uppbpb.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड को सभी विवरणों के लिए ध्यान से जांचना होगा, जैसे, रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, लिंग, परीक्षा शहर/केंद्र, परीक्षा की तिथि और समय, श्रेणी, आदि।

  • Aug 20, 2024, 13:24 IST

    UP Police Exam Admit Card : प्रश्न पत्र का माध्यम क्या होगा?

    परीक्षा के प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे 

  • Aug 20, 2024, 12:50 IST

    UP Police Admit Card.2024 Download link: परीक्षा के दिन 5 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा

    परीक्षा समय के साथ अतिरिक्त पांच मिनट के अभ्यर्थियों के आग्रह पर, सम्यक विचारोपरान्त, बोर्ड द्वारा पांच मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।इस संबंध में केन्द्र व्यवस्थापकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।

  • Aug 20, 2024, 12:20 IST

    UPP Police Call Letter 2024: परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर नहीं जाना है?

    परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल/इलेक्ट्रानिक पेन/स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे-मोबाइल फोन, चाभी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ/पर्स, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से विर्जित है। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थी के पास उपरोक्त वर्जित सामग्री पाए जाने पर उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • Aug 20, 2024, 11:55 IST

    UP Police Constable Admit Card 2024: परीक्षा केंद्र में कितने बजे होगी एंट्री

    परीक्षा दिवस पर परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व प्रवेश पत्र, कार्ड/ पहचान पत्र (ई-आधार, डी०एल०, पासपोर्ट), काला/नीला बाल प्वाइंट पेन के साथ उपस्थित हों। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा तथा इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • Aug 20, 2024, 11:00 IST

    uppbpb.gov.in Admit Card 2024: डिटेल्स

    उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे:

    • उम्मीदवार का नाम
    • श्रेणी
    • जन्म तिथि
    • पिता का नाम
    • माता का नाम
    • लिंग
    • परीक्षा तिथि
    • परीक्षा की शिफ्ट 
    • परीक्षा जिला
    • आवेदन/पंजीकरण संख्या
    • उम्मीदवार की तस्वीर
    • परीक्षा केंद्र का नाम 
  • Aug 20, 2024, 10:30 IST

    UP Police Exam City Slip 2024: परीक्षा केंद्र पर कौन से दस्तावेज लेकर जानें हैं-

    यूपी पुलिस परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज ले जानें जरुरी हैं जिनके बिना उन्हें परीक्षा केंद्र प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी.

    • एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी
    • फोटो आईडी (आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड)
    • दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
    • काला/नीला बॉल पेन
  • Aug 20, 2024, 10:03 IST

    UP Police Admit Card Website Link

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. 

    • ctcp24.com/uppbpbcst23/loginpage.aspx
  • Aug 20, 2024, 09:30 IST

    UP Police Constable Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए क्या क्रेडेंशियल चाहिए

    • अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर 
    • जन्म तिथि 
  • Aug 20, 2024, 08:30 IST

    यूपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक : 23 अगस्त की परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक

    आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 हेतु परीक्षा के प्रथम दिवस दिनांक 23/08/2024 को सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक - https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx

  • Aug 20, 2024, 06:30 IST

    UP Police Admit Card 2024: एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

  • Aug 20, 2024, 05:30 IST

    UP Police Constable Exam City Download Link ]2024

    यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के सिटी लिंक जारी हो गए हैं.अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से अपनी परीक्षा शहर सूचना स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं- 

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी सर्वर -1 

    यहाँ क्लिक करें 

    यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी सर्वर- 2

    Download Here

  • Aug 20, 2024, 04:29 IST

    UP Police Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

    चरण 1: यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx?s=35

    चरण 2: 'उम्मीदवार लॉगिन' पर क्लिक करें

    चरण 3: एक लॉगिन पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी

    चरण 4: एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें

    चरण 5: सभी विवरण जांचें और एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

Trending

Latest Education News