This is an archived article last updated on Jun 9, 2025. The information may be outdated.

UP Police Recruitment 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, SI और कांस्टेबल सहित कई पदों पर भर्ती

Last Updated: Jun 9, 2025, 12:52 IST

UP Police Recruitment 2025: UPPRPB ने उत्तर प्रदेश पुलिस 2025 के ढेरों पदों की घोषणा की है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए ये सुनहरा मौका है। यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आगे लेख पढ़ें।

यूपी पुलिस भर्ती 2025
यूपी पुलिस भर्ती 2025

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से पुलिस विभाग के विभिन्न पदों के लिए 26596 रिक्तियों की घोषणा की है। जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विभिन्न पद और श्रेणियों के लिए निकाले गए पदों के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में उल्लेखित विवरणों को देख सकते हैं। इसके साथ ही हमने नीचे लेख में पात्रता एवं मापदंडों का भी उल्लेख किया है। 

UP Police Recruitment 2025: रिक्त पद

डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को सिपाही के 19,220 पदों और उप निरीक्षक के 4543 पदों पर भर्ती प्रस्ताव भेजा था। इनमें सिपाही, महिला वाहिनी, सिपाही नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, सुरक्षा बल आदि ढेरों पद शामिल हैं।  

UP Police Recruitment 2025: रिक्त पदों की संख्या

यूपी पुलिस 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए विवरणों को भी देखना जरूरी है:

यूपी पुलिस भर्ती 2025

रिक्त पदों की संख्या

संगठन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 

कांस्टेबल स्तर पीएसी

9837

यूपी विशेष सुरक्षा बल 

1341

कांस्टेबल पीएसी महिला

2282

कांस्टेबल सिविल पुलिस

3245

कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस

2444

कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस

71

कुल रिक्तियां 

19220

UP Police Recruitment 2025: एसआई के पदों पर रिक्तियां

यूपी पुलिस एसआई के कुल 4,543 पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे टेबल में विस्तृत जानकारी व पदों के विवरण के बारे में जान सकते हैं:

कैटेगिरी

रिक्त पदों की संख्या

उपनिरीक्षक सिविल पुलिस

4242

सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (महिला) (पीसी)

106

उपनिरीक्षक / प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल)

60

कुल पद

4543

UP Police Recruitment 2025: कांस्टेबल पद के लिए योग्यता

UPPRPB की ओर से कांस्टेबल पदों के लिए कई पदों की घोषणा की है। जिन लोगों ने कक्षा 12वीं पास कर ली है, वे इसके लिए आवेदन करने के योग्य होंगे। इसी के साथ उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा में भी शामिल होना होगा। 

UP Police Recruitment 2025: जेल वार्डर के लिए रिक्त पद

UPPRPB भर्ती ने जेल वार्डर पदों के लिए 2833 रिक्तियों की घोषणा की है। इसके लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं पूरी की होनी चाहिए। उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के तहत किया जाएगा।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 9, 2025, 12:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News