UPSC CSE Mains Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर CSE मेन्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे UPSC की ऑफिशियल साइट से UPSC CSE मेन्स हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल आयोग ने सीएसई के लिए कुल 1,056 और आईएफओएस के लिए 150 रिक्तियां की घोषणा की है।
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी।
UPSC CSE Admit card वह महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके माध्यम से छात्र परीक्षा हॉल में प्रवेश कर सकते हैं और सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अच्छी तरह से जांचना होगा, अगर कोई गड़बड़ी है तो उन्हें आयोग से संपर्क करना होगा। UPSC CSE प्रीलिम्स 16 जून को आयोजित किया गया था।
UPSC CSE Mains Admit Card 2024 Download Link
उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके अपना यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
UPSC CSE Mains Admit Card Link |
यूपीएससी मेन्स एग्जाम 2024 का टाइम टेबल
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपीएससी मेन्स एग्जाम का टाइम टेबल देख सकते हैं:
दिनांक | सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
20 सितंबर 2024 | पेपर-I - निबंध | |
21 सितंबर 2024 | पेपर-II - सामान्य अध्ययन-1 | पेपर-III - सामान्य अध्ययन-2 |
22 सितंबर 2024 | पेपर-IV - सामान्य अध्ययन-3 | पेपर-V - सामान्य अध्ययन-4 |
28 सितंबर 2024 | पेपर-ए - भारतीय भाषा | पेपर-बी - अंग्रेजी |
29 सितंबर 2024 | पेपर-VI - वैकल्पिक विषय-1 | पेपर-VII - वैकल्पिक विषय-2 |
UPSC Mains Admit Card 2024 डाउनलोड कैसे करें?
यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर, ‘E-Admit Card' सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर इसके बाद UPSC CSE Mains Admit Card 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडों में Registration Id या Roll Number क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- फिर यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए एक प्रिंट निकाल लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation