UPSSSC Netra Parikshan Adhikari Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने नेत्र परीक्षण अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त 2023 है। UPSSSC नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती 2023 अधिसूचना के तहत कुल 157 को भरना है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2023 से शुरू हो चुकी है। 21 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। UPSSSC नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती 2023 के बारे में अन्य सभी जानकारी यहां देख सकते हैं।
UPSSSC Eye Exam Officer Notification 2023 ऑनलाइन आवेदन लिंक
जो उम्मीदवार UPSSSC नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे नीचे दी गई तालिका से UPSSSC नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
UPSSSC Netra Parikshan Notification 2023 PDF | |
UPSSSC Netra Parikshan Adhikari Apply Online link |
UPSSSC Netra Parikshan Adhikari Recruitment 2023 अधिसूचना
UPSSSC नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती 2023 अधिसूचना में उल्लेखित जानकारी को नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पोस्ट का नाम | नेत्र परीक्षण अधिकारी (नेत्र परीक्षण अधिकारी) |
परीक्षा का नाम | नेत्र परीक्षण अधिकारी (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा |
पदों की संख्या | 157 पद |
आवेदन करने की तिथि | 18 जुलाई 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 7 अगस्त 2023 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक योग्यता परीक्षा स्कोर, लिखित परीक्षा पर शॉर्टलिस्टिंग |
नौकरी करने का स्थान | उत्तर प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Netra Parikshan Adhikari Recruitment 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता
12वीं की परीक्षा में पास होना चाहिए। और डिप्लोमा इन ऑप्थेल्मोलॉजी + यूपी पीईटी 2022 क्वालीफाई होना चाहिए।
UPSSSC नेत्र परीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 आयु सीमा
अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
UPSSSC Netra Parikshan Adhikari के लिए सैलरी
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5200- 20200- रुपये (लेवल-5 मैट्रिक्स), ग्रेड वेतन,: 2800 रुपये के रूप में सैलरी दी जाएगी।
UPSSSC नेत्र परीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक क्वालीफाइंग एग्जाम स्कोर और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation