UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 28 और 29 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) आयोजित की थी। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम 29 जनवरी 2024 को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणाम के अनुसार, PET में पास होने वाले उम्मीदवार ही उत्तर प्रदेश सरकार में समूह ग यानी ग्रुप सी की निकलने वाली भर्तियों में आवेदन करने के पात्र होंगे।
यूपी पीईटी स्कोरकार्ड की वैधता यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2024 की घोषणा की तारीख से 1 वर्ष है। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों जैसे यूपी लेखपाल, एक्स-रे तकनीशियन, जूनियर असिस्टेंट और अन्य के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UP PET Result 2023 Download Link
उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:
UPSSSC PET Result and Score Card 2024 Link [Active]- | यहां क्लिक करें |
कैसे डाउनलोड करें UP PET Result 2023?
यूपी पीईटी का रिजल्ट upsssc.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले, UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, "UPSSSC PET Result 2023" लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुल जाएगा।
- अपना आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- फिर "Download" बटन पर क्लिक करें।
- यूपी पीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड हो जाएगा।ॉ
Comments
All Comments (0)
Join the conversation