रेलवे में इंजीनियर की बेटी ने रचा इतिहास, UPSC में 24वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS

Last Updated: Feb 13, 2026, 12:13 IST

कहा जाता है कि अगर आप इस दुनिया में अपने मन का काम कर पाते हैं, तो आपसे ज्यादा खुशनसीब कोई और नहींं………सौम्या अग्रवाल की कहानी भी कुछ यही कहती है, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। लंदन से नौकरी छोड़ वापस आ गई और आईएएस बनने के सपने का पूरा किया। इनकी UPSC में 24 रैंक आई थी।

Saumya Agarwal IAS Story
Saumya Agarwal IAS Story

Saumya Agarwal  IAS Story: सौम्या अग्रवाल का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ। उन्होंने लखनऊ में स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की है। 12वीं पढ़ाई के बाद सौम्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। 

सौम्या ने लंदन में की नौकरी 

सौम्या ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री लेने के बाद साल 2004 में पुणे की एक प्राइवेट कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। इसके बाद वह लंदन चली गई और वहां सौम्या ने दो साल नौकरी की। दिल में देश सेवा के जुनून की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ दी। 

आईएएस अधिकारी सौम्या की आई 24 रैंक 

आईएएस अधिकारी सौम्या ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 3 महीने तक उन्होंने दिल्ली के एक संस्थान से सिविल सेवा की परीक्षा की कोचिंग ली। एक साल कड़ी मेहनत के बाद सौम्या ने संघ लोक सेवा आयोग का एग्जाम का क्रैक कर लिया। उनकी रैंक 24 आई थी। 

रेलवे में इंजीनियर रह चुके हैं सौम्या के पिता 

सौम्या अग्रवाल के पिता का नाम ज्ञानचंद है। वह रेलवे में सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात थे। बेटी के आईएएस बनने से उन्हें काफी गर्व होता है। सौम्या अग्रवाल के गांव में भी खुशी की लहर है। वह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। 

सौम्या अपने घर में हैं पहली सिविल सर्वेंट 

अपने घर में सौम्या पहली सिविल सर्वेंट है। उनका मानना है कि आपको जीवन में एक बार सिविल सेवा की परीक्षा जरूर देनी चाहिए। हालांकि, इसके लिए कड़ी मेहनत और सही दिशा में भी तैयारी उतनी ही जरूरी है। 

ये भी पढ़ें: मनरेगा मजदूर का बेटा बना IAS, हौसले और जुनून से लिखी सफलता की नई दास्तान

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 13, 2026, 12:13 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News