आईएएस प्रीलिम्स 2014 के हालिया अधिसूचना में भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का उल्लेख आईएएर प्रीलिम्स के पाठ्यक्रम में किया गया है. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पूरे पाठ्यक्रम का बेहद महत्वपूर्ण खंड है. हर वर्ष इस खंड से करीब 15 से 20 सवाल पूछे जाते हैं.
अवधिः भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का समय 1857-1947 माना जा सकता है.
महत्वपूर्ण विषय
कुछ महत्वपूर्ण विषय नीचे दिए जा रहे हैं
- 1857 का विद्रोह
- आरंभिक भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन ( 1858-1905)
- मॉर्ले मिंटो अधिनियम 1909
- होमरूल आंदोलन 1916
- महात्मा गांधी का उद्भव– चंपारण सत्याग्रह, खेडा सत्याग्रह, अहमदाबाद मिल हड़ताल, रोलेक्ट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह.
- भारत सरकार अधिनियम 1919
- खिलाफ और असहयोग आंदोलन
- स्वराज पार्टी
- 1920 के दशक का क्रांतिकारी आतंकवाद
- साइमन कमीशन और नेहरू रिपोर्ट
- सविनय अवज्ञा आंदोलन
- भारत सरकार अधिनियम 1935
- दूसरा विश्व युद्ध और बरतानिया सरकार का प्रस्ताव– अगस्त प्रस्ताव, क्रिप्स मिशन, वावेल योजना, माउंटबेटन योजना.
- 1940 के दशक के राष्ट्रीय आंदोलन– व्यक्तिगत सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन आदि.
- भारतीय राष्ट्रीय सेना (आजाद हिन्द फौज).
- मुस्लिम लीग और कांग्रेस
- भारतीय स्वतंत्रा अधिनियम 1947
- 19 सदी के सामाजित और धार्मिक सुधार आंदोलन जैसे सति प्रथा का अंत , विधवा पुनर्विवाह आदि.
आखिरी विषय स्वतंत्रता संघर्ष से संबंधित नहीं है लेकिन यह परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है.
तैयारी के लिए विश्लेषण और रणनीति
यह भारतीय इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. प्रीलिम्स में ज्यादातर स्वतंत्रा संग्राम से सवाल पूछे जाते हैं. इसलिए हर उम्मीदवार को इस खंड की तैयारी बेहद गंभीरता से करनी चाहिए. ज्यादातर सवाल तथ्यात्मक और सीधे होते हैं.
इसलिए इस खंड की तैयारी करना बहुत कठिन नहीं है, आपको सिर्फ इस खंड को ठीक से पढने और बार– बार दुहराने की जरूरत है. जब कभी आप किसी स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के बारे में पढ़ें उसे नीचे दिए जा रहे तरीके से पढ़ने की कोशिश करें और उसी प्रारूप में अपना नोट्स बनाएं.
– आंदोलन का कारण
– आंदोलन की प्रकृति
– आम जनता की भागीदारी, सरकार की प्रतिक्रिया आदि जैसी विशेषताएं
– परिणाम/ महत्व
संदर्भ पुस्तकें
एनसीईआरटी की 12 वीं की पुरानी 'मार्डन इंडिया'की किताब. अगर आपको यह किताब नहीं मिलती तो आप नई एनसीईआरटी की आठवीं और बारहवीं कक्षा की थीम्स ऑफ हिस्ट्री III किताब खरीद सकते हैं.
बिपिन चंद्रा की – इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस. आपको यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए, यह आपको प्रीलिम्स के साथ मुख्य परीक्षा और स्वतंत्रा संग्राम से संबंधित लेख लिखने में भी काम देगा.
पुनरावृत्ति का तरीका
किसी भी विषय के लिए पुनरावृत्ति जरूरी है औऱ इतिहास के लिए उम्मीदवारों को बार– बार दुहारने की जरूरत है. पुनरावृत्ति करते समय उम्मीदवारों को अपने नोट्स मानक किताबों से तैयार करने चाहिए, आखिरी समय के पुनरावृत्ति में हाथ से लिखे नोट्स बहुत काम आते हैं. इसलिए नोट्स बनाना शुरू कर दीजिए और कालक्रम के अनुसार सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को उसके महत्वपूर्ण नेताओं के नाम के साथ फ्लोचार्ट बनाने की कोशिश करिए. पिछले कुछ वर्षों में कुछ सवाल घटनाओं को कालक्रमानुसार सजाने से भी पूछे गए थे.
क्रिप्स मिशन, अगस्त प्रस्ताव, व्यक्तिगत सत्याग्रह, वावेल योजना.
इसलिए आपको घटना के कालक्रम और उसके महत्वपूर्ण बातों के बारे में पता होना चाहिए.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation