यहां पर 10 से 16 सितंबर 2012 के मध्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों में घटित महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज दिए गए हैं. जो कि आईएएस/पीसीएस/एसएससी/बैंकिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति उपयोगी हैं. अभ्यर्थी इसे पढ़कर अपनी तैयारी को पूर्णता प्रदान करें.
1. डॉ आनंद भूषण को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का अध्यक्ष 7 सितंबर 2012 को नियुक्त किया गया. आनंद भूषण किस विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति हैं?
a. रांची विश्वविद्यालय
b. झारखंड विश्वविद्यालय
c. दिल्ली विश्वविद्यालय
d. बिहार विश्वविद्यालय
Answer: (a) रांची विश्वविद्यालय
2. भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन का 9 सितंबर 2012 को निधन हो गया. किस वर्ष वर्गीज कुरियन को रैमन मैग्सैसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
a. वर्ष 2000
b. वर्ष 1989
c. वर्ष 1965
d. वर्ष 1966
Answer: (c) वर्ष 1965
3. भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी 21 (पीएसएलवी-सी21) के माध्यम से दो विदेशी उपग्रहों को 9 सितंबर 2012 को उनकी कक्षा में स्थापित किया. इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) का 100वां अंतरिक्ष अभियान पूरा हो गया. इसरो ने अपना प्रथन प्रक्षेपण किस वर्ष में किया था?
a. वर्ष 1965
b. वर्ष 1955
c. वर्ष 1985
d. वर्ष 1975
Answer: (d) वर्ष 1975
4. सर्वोच्च न्यायालय में कर्नाटक 10 सितंबर 2012 को कावेरी नदी से रोजाना 10 हजार क्यूसेक पानी किस राज्य को देने के लिए तैयार हुआ?
a. केरल
b. तमिलनाडु
c. पांडिचेरी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: (b) तमिलनाडु
5. किस राज्य ने प्लास्टिक बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय 11 सितंबर 2012 को किया?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. दिल्ली
d. पंजाब
Answer: (c) दिल्ली
Comments
All Comments (0)
Join the conversation