करेंट अफेयर्स क्विज में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य, व्यक्तित्व आदि से संबंधित प्रश्न होते हैं. करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. अप्रैल 2012 के करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विश्व में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. मोहम्मद अलबरदेई ने देशवासियों को एकजुट कर क्रांति की मांगों को हासिल करने के उद्देश्य से कांस्टीट्यूशन पार्टी नामक एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया. इसके गठन की घोषणा काहिरा में 28 अप्रैल 2012 को की गई.
a. मोहम्मद अलबरदेई मिस्र निवासी हैं.
b. इनको वर्ष 2005 का नोबल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था.
c. यह एक परमाणु वैज्ञानिक हैं.
d. यह अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अध्यक्ष थे.
Answer: (c) यह एक परमाणु वैज्ञानिक हैं.
2. निम्नलिखित में से किस भारतीय को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश चुना गया? इनका चुनाव 27 अप्रैल 2012 को हुआ. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इनका कार्यकाल वर्ष 2012 से 2018 तक है.
a. न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू
b. न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी
c. न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर
d. b. न्यायमूर्ति सुधा मिश्रा
Answer: (b) न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी
3. एशियाई विकास बैंक के निदेशक मंडल के अध्यक्ष पद पर निम्नलिखित में से किसका चयन किया गया? इनके चयन की जानकारी मनीला में आयोजित 45वीं वार्षिक आम सभा में 5 मई 2012 को दी गई.
a. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
b. पी चिदंबरम
c. एके एंटनी
d. प्रणब मुखर्जी
Answer: (d) प्रणब मुखर्जी
4. भारत की नौसेना ने लक्षद्वीप के कवरत्ती में आईएनएस द्वीप-रक्षक नामक नौसैनिक अड्डा का उद्घाटन 30 अप्रैल 2012 को किया. कवरत्ती कहां स्थित है?
a. अरब सागर
b. बंगाल की खाड़ी
c. हिंद महासागर
d. कैस्पियन सागर
Answer: (a) अरब सागर
5. परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग का सचिव किसे नियुक्त किया गया. इन्होंने इस पद का कार्यभार 30 अप्रैल 2012 को ग्रहण किया.
a. दीपांकर भट्टाचार्य
b. श्रीकुमार बनर्जी
c. रतन कुमार सिन्हा
d. केडी बनर्जी
Answer: (c) रतन कुमार सिन्हा
Comments
All Comments (0)
Join the conversation