अप्रैल 2012 का विस्तृत उत्तरीय प्रश्न उन परीक्षार्थियों के लिए उपयोगी है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा सिविल सेवा परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा आदि में सम्मिलित हो रहे है.
1. निम्नलिखित कौन हैं, और वे किस कारण हाल में खबरों में रहें? (प्रत्येक का उत्तर 20 शब्दों में लिखो.)
a. झिना हिकाका
b. पाओलो बोसस्को
c. जिम योंग किम
d. न्यायाधीश न्यायमूर्ति दलबीर भंडारी
e. सचिन तेंदुलकर
2. निम्नलिखित में से प्रत्येक पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए.
a. भारत-संयुक्त अरब अमारात के संयुक्त आयोग की 10वीं बैठक
b. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून की भारत यात्रा का प्रभाव.
c. न्यायाधीशों के विरुद्ध शिकायतों को सार्वजनिक करने के केंद्रीय सूचना आयोग के निर्देश पर टिप्पणी करो.
3. म्यांमार में हुए संसदीय उपचुनाव का परिणाम देश में लोकतंत्र के नए युग की शुरुआत है. विवेचना कीजिए?
4. भारत और क़तर के मध्य अप्रैल 2012 में हुए समझौतों का वर्णन करो? इस समझौते से भारतीय तेल आपूर्ति पर (वैश्विक दृष्टिकोण में) क्या प्रभाव पड़ेगा?
5. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण की वैधता पर टिप्पणी लिखो?
6. प्रथम अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के सामरिक महत्त्व का वर्णन करो?
7. सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति-जनजाति के कर्मियों को प्रोन्नति में आरक्षण के औचित्य की विवेचना सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के संदर्भ में कीजिए.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation