वर्ल्ड दिस वीक में सप्ताह भर की उन महत्त्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का उल्लेख है, जो प्रतियोगी छात्र/छात्राओं हेतु अति उपयोगी है.
7 मई 2012
• फ्रेंच सोशलिस्ट पार्टी के नेता फ्रैंकोइस होलांदे (Francois Hollande) फ्रांस के राष्ट्रपति निर्वाचित.
• ब्लादिमीर पुतिन ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली.
• जापान की सरकार ने होकाईदो के तोमारी में स्थित परमाणु संयंत्र को बंद कर दिया. यह जापान का अंतिम परमाणु संयंत्र था.
8 मई 2012
• अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संस्था सेव द चाइल्ड द्वारा द स्टेट ऑफ वर्ल्ड्स मदर 2012 नामक वार्षिक रिपोर्ट जारी.
• द ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन नामक सम्मान के लिए भारतीय उद्योगपति रतन टाटा चयनित.
• हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग को फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ द लंदन सम्मान से सम्मानित किया गया
9 मई 2012
• रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए डयूमा (संसद) की मंजूरी.
• एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा नेपाल सरकार को समन्वित शहरी विकास परियोजना के लिए 5 करोड़ 68 लाख डॉलर की सहायता मंजूर.
• भारत की गरिमा चौधरी ने लंदन ओलंपिक-2012 की जूडो स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया.
10 मई 2012
• पाकिस्तान ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम हत्फ-3 मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया.
• सर्वोच्च न्यायालय ने पाकिस्तान के माइक्रो बायोलॉजिस्ट मोहम्मद खलील चिश्ती को अपने देश की यात्रा करने की सशर्त अनुमति दी.
• तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा वर्ष 2012 के टैम्पलटन पुरस्कार हेतु चयनित.
11 मई 2012
• संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की रिपोर्ट में अधिक बचत और निवेश के कारण वित्तवर्ष 2012-13 भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान.
12 मई 2012
• पाकिस्तान आतंकवाद जवाबदेही अधिनियम-2012 अमेरिकी कांग्रेस में पेश.
• बायोफार्मा और हेल्थ केयर समिट 2012 बोस्टन में संपन्न.
13 मई 2012
• भारत के ग्रैंडमास्टर परिमार्जन नेगी ने एशियाई शतरंज प्रतियोगिता 2012 जीत ली.
• भारत ने एशिया कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट 2012 में कांस्य पदक जीता
• पास्टर मेलडोनाल्डो ने स्पेनिश ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता 2012 जीत ली.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation