भारत निर्वाचन आयोग ने 16वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव 2014 का परिणाम 17 मई 2014 को घोषित किया. कुल 543 सीटों के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 282 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया. भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 334 सीटें प्राप्त हुई.
इस जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी वर्ष 1984 के बाद लोकसभा में पूर्ण बहुमत पाने वाला पहला दल बना. इसके पहले वर्ष 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी के नेतृत्व में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी (417 सीटें) को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ था.
कांग्रेस पार्टी को मात्र 44 सीटों पर विजय मिली. वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को मात्र 60 सीटें प्राप्त हुईं.
आम चुनाव 2014: परिणाम | |
पार्टी | सीटें जीतीं |
भारतीय जनता पार्टी | 282 |
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी | 1 |
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) | 9 |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 44 |
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी | 6 |
आम आदमी पार्टी | 4 |
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम | 37 |
ऑल इंडिया एन.आर. सम्मेलन | 1 |
आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस | 34 |
आल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट | 3 |
बीजू जनता दल | 20 |
इंडियन नेशनल लोकदल | 2 |
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग | 2 |
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी | 3 |
जनता दल (सेकुलर) | 2 |
जनता दल (यूनाइटेड) | 2 |
झारखंड मुक्ति मोर्चा | 2 |
केरल कांग्रेस (M) | 1 |
लोक जनशक्ति पार्टी | 6 |
नागा पीपुल्स फ्रंट | 1 |
नेशनल पीपुल्स पार्टी | 1 |
पट्टाली मक्कल कच्ची | 1 |
राष्ट्रीय जनता दल | 4 |
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी | 1 |
समाजवादी पार्टी | 5 |
शिरोमणि अकाली दल | 4 |
शिवसेना | 18 |
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट | 1 |
तेलंगाना राष्ट्र समिति | 11 |
तेलुगू देशम पार्टी | 16 |
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन | 1 |
अपना दल | 2 |
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी | 3 |
स्वाभिमानी पक्ष | 1 |
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी | 9 |
निर्दलीय | 3 |
कुल | 543 |
वह राज्य जहां की सभी संसदीय सीटें भाजपा ने जीतीं
भाजपा ने गुजरात (26), राजस्थान (25), दिल्ली (7), उत्तराखंड (5), हिमाचल प्रदेश (4) और गोवा (2) में सभी लोकसभा सीटें जीत ली.
आम चुनाव 2014
भारत निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2014 (16वीं लोकसभा) के तिथियों की घोषणा नई दिल्ली में 5 मार्च 2014 को की. मतदान 7, 9, 10, 11, 12, 17, 24 और 30 अप्रैल 2014 को तथा 7 और 12 मई 2014 को कराए गए.
प्रवृत्तियां
16वीं लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता 81.4 करोड़ हैं, जो 15वीं लोकसभा चुनाव से करीब 10 करोड़ अधिक हैं. 16वीं लोकसभा चुनाव में कुल 66.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिसमें 67.17 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 65.71 प्रतिशत महिला मतदाता हैं. 15वीं लोकसभा चुनाव वर्ष 2009 में 16 से 13 मई के बीच पांच चरणों में हुये थे.
देशभर में कुल 989 केंद्रों पर मतगणना हुई. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अब तक का सर्वाधिक मतदान हुआ.
15वीं लोकसभा का कार्यक्राल 31 मई 2014 को समाप्त होना है. इसलिए 30 मई 2014 तक 16वीं लोकसभा का गठन हो जाना है.
पृष्ठभूमि
भारतीय संविधान के भाग 15 में अनुच्छेद 324 से अनुच्छेद 329 तक निर्वाचन की व्याख्या की गई है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 में एक चुनाव आयोग की स्थापना का प्रावधान है. जो भारत में चुनावों के संबंध में अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण करेगा. आयोग की विशेष शक्तियों को भारतीय संसद द्वारा बनाये गये कानूनों के जरिये परिभाषित किया गया है. विधायी क्षेत्र जहां रिक्त हैं वहां पर अनुच्छेद 324 स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के संबंध में अवशेष शक्तियों का स्रोत है.
वर्ष 1989 तक निर्वाचन आयोग केवल एक सदस्यीय संगठन था लेकिन 16 अक्टूबर 1989 को एक राष्ट्रपति की अधिसूचना के द्वारा दो और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की गई.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation