19वें वार्षिक कलर्स स्क्रीन पुरस्कार पान सिंह तोमर और बर्फी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 19वें वार्षिक कलर्स स्क्रीन पुरस्कार का आयोजन मुंबई में 12 जनवरी 2013 को किया गया. फिल्म पान सिंह तोमर के लिए अभिनेता इरफान खान और बर्फी के अभिनेता रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार विद्या बालन को फिल्म कहानी में अपनी विद्या बागची की भूमिका के लिए प्रदान किया गया. यह उनका लगातार चौथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार है. इससे पहले उन्हें फिल्म पा, इश्किया और द डर्टी पिक्चर में उनके अभिनय के लिए यह पुरस्कार दिया गया था.
सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का पुरस्कार बर्फी के निर्देशक अनुराग बसु को दिया गया.
इस अवसर पर महानायक अमिताभ बच्चन को विशेष सम्मान से, जबकि फिल्मकार यश चोपड़ा को लाइफटाइम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. यश चोपड़ा का अक्टूबर 2012 में निधन हो गया था.
पुरस्कार श्रेणी और उनके विजेता निम्नलिखित हैं:
| पुरस्कार श्रेणी | विजेता |
| सर्वश्रेष्ठ फिल्म | पान सिंह तोमर और बर्फी को संयुक्त रूप से |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | इरफान खान को पान सिंह तोमर के लिए और रणवीर कपूर को बर्फी के लिए (संयुक्त रूप से) |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | विद्या बालन को फिल्म कहानी के लिए |
| सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | अनुराग बसु को फिल्म बर्फी के लिए |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लोकप्रिय श्रेणी में) | कैटरीना कैफ |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लोकप्रिय श्रेणी में) | सलमान खान |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री | डोली अहलूवालिया को विक्की डोनर के लिए |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता | नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म तलाश के लिए |
| सर्वश्रेष्ठ खलनायक | तिग्मांशु धूलिया |
| सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार | मोहम्मद समद |
| सर्वश्रेष्ठ संगीत | प्रीतम बर्फी के लिए |
| सर्वश्रेष्ठ कहानी | सुजाय घोष और आदित्य काला |
| सर्वश्रेष्ठ गीतकार | जावेद अख्तर |
| भारतीय सिनेमा का विशेष सम्मान | अमिताभ बच्चन |
| लाइफटाइम एचिवमेंट अवार्ड | यश चोपड़ा |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation