56वां फिल्मफेयर अवार्ड 2011 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरुख खान को और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार काजोल को फिल्म माय नेम इज खान में उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए प्रदान किया गया. फिल्म माय नेम इज खान के निर्देशक करण जौहर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला, जबकि सलमान खान अभिनीत और अभिनव कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म दबंग सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई. फिल्म उड़ान को सर्वाधिक सात पुरस्कार दिया गया. मन्नाडे को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार तथा अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित को स्पेशल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. फिल्मफेयर अवार्ड 2011 के समारोह का आयोजन मुंबई के यशराज फिल्म स्टूडियो में 29 जनवरी 2011 को किया गया. 56वें फिल्मफेयर अवार्ड के प्राप्तकर्ता एवं उनकी श्रेणी निम्नलिखित है.
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: दबंग (निर्देशक अभिनव कश्यप, अभिनेता सलमान खान)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (माय नेम इज खान)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: काजोल (माय ने म इज खान)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: करण जौहर (माय नेम इज खान)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: करीना कपूर (वी आर द फैमिली)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: रोनित रॉय (उड़ान)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री: सोनाक्षी सिन्हा (दबंग)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता: रणबीर सिंह (बैंड बाजा बारात
सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक: मनीष शर्मा (बैंड बाजा बारात)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स अवार्ड: ऋषि कपूर (दो दूनी चार)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स अवार्ड: विद्या बालन (इश्किया)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक क्रिटिक्स अवॉर्ड: विक्रमादित्य मोटवानी (उड़ान)
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार: साजिद वाजिद (दबंग)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर: फराह खान (तीस मार खां के गीत शीला की जवानी के लिए)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार: गुलजार (इश्किया के गीत इब्ने बतूता)
सर्वश्रेष्ठ डायलॉग: हबीब फैसल (दो दूनी चार)
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले: अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी (उड़ान)
सर्वश्रेष्ठ कहानी: अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी (उड़ान)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत: अमित त्रिवेदी (उड़ान)
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ दृश्य: गोलमाल
बेस्ट ऐक्शन डायरेक्टर: विजयन मास्टर (दबंग)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक: राहत फतेह अली खान (दिल तो बच्चा है जी, इश्किया)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका: ममता शंकर (मुन्नी बदनाम हुई, दबंग)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: महेंद्र शेट्टी (उड़ान)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन सीक्वेंस: विजयन मास्टर (दबंग)
सर्वश्रेष्ठ संपादन अवॉर्ड: नम्रता राव (लव, सेक्स और धोख)
सर्वश्रेष्ठ प्रॉडक्शन डिजाइन अवॉर्ड: मुकुंद गुप्ता (दो दूनी चार)
बेस्ट साउंड डिजाइन अवॉर्ड: प्रीत दास (लव, सेक्स और धोखा) और कुणाल शर्मा(उड़ान)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन अवॉर्ड: वर्षा और शिल्पा (दो दूनी चार)
स्पेशल अवॉर्डः माधुरी दीक्षित (फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने पर)
स्पेशल अवॉर्डः अमिताभ बच्चन (फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल पूरे करने पर)
लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार: मन्ना डे
Comments
All Comments (0)
Join the conversation