One liner current affairs in hindi: करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. इसमें संजीव किशोर, फिजिक्स का नोबेल अवार्ड, मुरली महापात्रा और व्हाइट शिपिंग इंफॉर्मेशन एक्सचेंज आदि को सम्मलित किया गया है.
1. किसने हाल ही में आयुध निदेशालय (C&S) के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है- संजीव किशोर
2. वर्ष 2022 के फिजिक्स (भौतिकी) के नोबेल पुरस्कार को कितने वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया गया है- 3
3. हाल ही में किस लोकप्रिय उड़िया गायक का ओडिशा के कोरापुट जिले में निधन हो गया है- मुरली महापात्रा
4. भारतीय नौसेना ने हाल ही में किस देश की नेवी के साथ, व्हाइट शिपिंग इंफॉर्मेशन एक्सचेंज पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है- न्यूजीलैंड
5. गुजरात विश्वविद्यालय का स्टार्टअप प्लेटफॉर्म 'हर स्टार्ट' (herSTART) किसके द्वारा लांच किया गया है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
6. राष्ट्रीय कैडेट कोर का अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर-2022 (AINSC-22) किस शहर में शुरू हुआ है- विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
7. वर्ल्ड एनिमल डे 2022 का थीम क्या है- 'शेयर्ड प्लेनेट' (Shared Planet)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation