करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस और कोरोना वायरस आदि को सम्मलित किया गया है.
• अंतरराष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस जिस दिन मनाया जाता है-27 जनवरी
• मराठी के जानेमाने उपन्यासकार नामदेव चंद्रभान काम्बले को साहित्य में उनके योगदान के लिए जिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है- पद्मश्री पुरस्कार
• हाल ही में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों के लिये राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के निर्माण को सुचारु बनाने हेतु जिस राष्ट्रीय प्रवासन सहायता पोर्टल की शुरुआत की है- श्रमशक्ति
• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से ‘जेल पर्यटन’ पहल की शुरुआत की है- महाराष्ट्र
• सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 15 वर्ष से पुराने वाहनों को हटाने के लिए स्क्रैप नीति को जिस तारीख से लागू करने की घोषणा की है-01 अप्रैल 2022
• हाल ही में पुर्तगाल के आम चुनाव में जो जीत दर्ज कर दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बन गए हैं- मार्केलो रेबेलो डी सूजा
• जर्मनवॉच के ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2021 में भारत को जिस स्थान पर रखा गया है-7वें
• संयुक्त राष्ट्र द्वारा कैलेंडर वर्ष 2021 में भारत की आर्थिक वृद्धि जितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है-7.3 प्रतिशत
Comments
All Comments (0)
Join the conversation