जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- युद्धपोत, खनिज परिवहन, रामानुजचार्य आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. जापान ने निम्नलिखित में से किस देश के आपूर्ति पोत की रक्षा हेतु सबसे बड़ा युद्धपोत भेजा है?
a. अमेरिका
b. भारत
c. नेपाल
d. भूटान
2. निम्न में से किस राज्य की सरकार ने खनिज परिवहन के वाहनों हेतु जीपीएस इंस्टालेशन अनिवार्य किया है?
a. केरल
b. ओडिशा
c. बिहार
d. गुजरात
3. रामानुजचार्य की 1000वीं जयंती पर प्रधानमंत्री ने स्मारक स्टाम्प जारी किया है. रामानुजचार्य किस संप्रदाय को मानने वाले थे?
a. शैव
b. महायान
c. वैष्णव
d. इनमें से कोई नहीं
4. भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मई 2017 को जारी हुई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी-20 टीमों की वैश्विक रैंकिंग में फिसलकर कितने स्थान पर पहुंच गया है?
a. चौथे
b. तीसरे
c. दूसरे
d. सातवे
5. सौम्यजीत घोष ने वर्ष 2017 आईटीटीएफ चैलेंज चिली ओपन में एकल और युगल दोनों वर्गों में कौन सा पदक हासिल किया है?
a. रजत पदक
b. कांस्य पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं
6. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे 21 सदस्यीय लोक लेखा समिति के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, वे किस नेता का स्थान ग्रहण करेंगे?
a. राजीव शुक्ला
b. के वी थॉमस
c. पी चिदम्बरम
d. आनंद शर्मा
7. केन्द्र सरकार ने सूखा राहत के रूप में राजस्थान प्रदेश को कितने करोड़ रूपये की राशि मंजूर की?
a. सात अरब 88 करोड़
b. नौ अरब 88 करोड़
c. दस अरब 88 करोड़
d. पांच अरब 88 करोड़
8. पैन कार्ड को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड से लिंक करने के मामले में केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या स्पष्टीकरण दिया?
a. पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक अनिवार्य
b. पैन कार्ड के दुरुपयोग को रोकना
c. केवल बी सही
d. ए और बी सही
9. देश में किस राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष जनवरी-दिसंबर से करने की घोषणा की?
a. गुजरात
b. मध्य प्रदेश
c. उत्तर प्रदेश
d. राजस्थान
10. युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्री ने विद्या वीरता अभियान का शुभारम्भ किया?
a. अरूण जेटली
b. उमा भारती
c. सुषमा स्वराज
d. प्रकाश जावड़ेकर
11. किस संस्था द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार सरकारी विभागों द्वारा 13.5 करोड़ लोगों के आधार डाटा सार्वजनिक किये जाने की जानकारी प्रकाशित की गयी?
a. टेरी
b. फिक्की
c. सीआईएस
d. एपीआईएल
12. भारतीय सेना ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली किस मिसाइल के नए ब्लॉक-तीन संस्करण का सफल परीक्षण किया?
a. ब्रह्मोस
b. अग्नि
c. पृथ्वी
d. नाग
13. ह्यूस्टन फ़िल्म फेस्टिवल में शबाना आज़मी एवं सतिंदर सरताज अभिनीत किस फिल्म को पुरस्कृत किया गया?
a. द वाइट बोर्ड
b. वन डे अलोन
c. चेंज ऑफ़ माइंड
d. द ब्लैक प्रिंस
14. 03 मई 2017 को मनाये जा रहे विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का यूनेस्को द्वारा निर्धारित विषय क्या है?
a. क्रिटिकल माइंडस फॉर क्रिटिकल टाइम्स
b. बेसिक वैल्यू ऑफ़ प्रेस एंड मॉडर्न टाइम्स
c. प्रेस एंड इट्स फ्रीडम
d. टेरोरिज्म एंड फ्रीडम ऑफ़ प्रेस
15. किस प्रमाण पत्र के आधार पर महिलाओं को सीधे वायुसेना में प्रवेश की अनुमति प्रदान की गयी?
a. एनएसएस
b. आरएसएस
c. एनसीसी
d. वीएचपी
उत्तर:
1.a. अमेरिका
2.b. ओडिशा
3.c. वैष्णव
4.a. चौथे
5.c. स्वर्ण पदक
6.b. के वी थॉमस
7.d. पांच अरब 88 करोड़
8.c. केवल बी सही
9.b. मध्य प्रदेश
10.d. प्रकाश जावड़ेकर
11.c. सीआईएस
12.a. ब्रह्मोस
13.d. द ब्लैक प्रिंस
14.a. क्रिटिकल माइंडस फॉर क्रिटिकल टाइम्स
15.c. एनसीसी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation