Bihar Voter List 2025: बिहार फाइनल वोटर लिस्ट voters.eci.gov.in पर जारी, नाम से डाउनलोड करें अपनी नई Voter ID PDF
Bihar Final Voter List 2025: Bihar Voter List 2025 देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in और ceoelection.bihar.gov.in पर जाएं। यहाँ अपना जिला, विधानसभा और बूथ चुनकर कैप्चा दर्ज करें। अब आप वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, नई Voter ID की पूरी डिटेल्स भी ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।
Bihar FinalVoter List Download: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र मतदाता सूची (Voter List) का महत्व और भी बढ़ गया है। हर पात्र नागरिक के लिए यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि उसका नाम, जारी की गयी वोटर लिस्ट में शामिल हो, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसी उद्देश्य से बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO Bihar) और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और ऑनलाइन बना दिया है। अब मतदाता राज्य पोर्टल, नेशनल पोर्टल और मोबाइल ऐप—तीनों माध्यमों से अपनी वोटर लिस्ट आसानी से देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Voter List 2025 डाउनलोड:
Bihar Voter List 2025 Download: बिहार वोटर लिस्ट 2025 डाउनलोड करना बेहद आसान है। बिहार के सम्मानित वोटर (ceoelection.bihar.gov.in) या (voters.eci.gov.in) पर जाकर अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ चुनकर पीडीएफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप से भी पूरी सूची आसानी से देखी और डाउनलोड की जा सकती है।
ऑफिसियल पोर्टल से कैसे करें डाउनलोड (ceoelection.bihar.gov.in)
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (ceoelection.bihar.gov.in) खोलें।
-
होमपेज पर दिए गए ‘मतदाता सूची (Electoral Roll)’ 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
-
जिला, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र (Booth) चुनें।
-
स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा/सिक्योरिटी कोड को दर्ज करें।
-
अब ‘Download Selected PDF’ पर क्लिक करें।
-
आपके क्षेत्र की नई वोटर लिस्ट पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड हो जाएगी।
नेशनल पोर्टल से कैसे करें डाउनलोड (voters.eci.gov.in / electoralsearch.eci.gov.in)
-
भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय पोर्टल (voters.eci.gov.in) या [electoralsearch.eci.gov.in] पर जाएं।
-
‘Search in Electoral Roll’ विकल्प चुनें।
-
यहाँ आप अपने विवरण (नाम, जिला, विधानसभा क्षेत्र आदि) डालकर या डायरेक्ट EPIC (Voter ID) नंबर से सर्च कर सकते हैं।
-
सर्च के बाद आपकी मतदाता जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
पूरी वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए फिर से [voters.eci.gov.in] पर जाएं, ‘Download Electoral Roll’ लिंक चुनें, बिहार राज्य और अपनी विधानसभा सीट सेलेक्ट करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
Bihar Voter List 2025 PDF ये रहा ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक:
Bihar Voter List 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों की लिस्ट यहां दी गयी है:
| क्रमांक | वेबसाइट का नाम | वेबसाइट लिंक |
| 1 | बिहार मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Bihar) | ceoelection.bihar.gov.in |
| 2 | भारत निर्वाचन आयोग – राष्ट्रीय वोटर सेवा पोर्टल (ECI NVSP) | voters.eci.gov.in |
| 3 | भारत निर्वाचन आयोग – वोटर सर्च पोर्टल | electoralsearch.eci.gov.in |
| 4 | Voter Helpline मोबाइल ऐप | Google Play / Apple App Store |
| 5 | NVSP ऐप | Google Play / Apple App Store |
मोबाइल ऐप से ऐसे करें डाउनलोड (Voter Helpline / NVSP App)
-
गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से आधिकारिक ‘Voter Helpline’ ऐप या ‘NVSP App’ डाउनलोड करें।
-
मोबाइल नंबर, ईमेल या EPIC नंबर से लॉगिन/रजिस्टर करें।
-
राज्य के रूप में बिहार चुनें और ‘Search in Voter List’ या ‘Electoral Roll’ सेक्शन पर जाएं।
-
अब डायरेक्ट ऐप से अपने एरिया की वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड या ऑनलाइन देख सकते हैं।
नाम से कैसे चेक करें वोटर आईडी:

voters.eci.gov.in bihar: अपने विधानसभा का वोटर स्ट PDF कैसे देखें
Bihar Voter List 2025: अपने विधानसभा का वोटर लिस्ट PDF देखने के लिए [ceoelection.bihar.gov.in] या [voters.eci.gov.in] पर जाएं, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें, कैप्चा भरें और डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें। पूरी मतदाता सूची पीडीएफ में उपलब्ध होगी।
फिजिकल कॉपी की गयी जारी
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची की फिजिकल कॉपी सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा, यह अंतिम सूची सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टियों को भी प्रदान की जाएगी।
बिहार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन:
भारत निर्वाचन आयोग आज बिहार में होने वाले चुनावों को देखते हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी कर दिया है। हालांकि इसकी वैधता और जारी करने का समय अब भी विवाद में है।
बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अंतिम सूची जारी होने के बाद भी यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो पूरी प्रक्रिया रद्द की जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि सूची प्रकाशित होना इसे कानूनी कार्रवाई से मुक्त नहीं करता। SIR प्रक्रिया की वैधता पर अंतिम सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी, इसलिए फिलहाल मामला अनिश्चित बना हुआ है।
प्रधानमंत्री के पास कैसे भेज सकते हैं अपनी शिकायत और सुझाव, ये है नंबर और पता
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar: अकाउंट में कब आएंगे Rs. 10,000? mmry.brlps.in पर चेक करें Form स्टेटस
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.