जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- गृह मंत्रालय, नोबल पुरस्कार आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में अमेरिका के किस शहर में हुई गोलीबारी के दौरान 59 लोगों की मौत हो गयी?
a. न्यूयॉर्क
b. लास वेगस
c. कैलिफ़ोर्निया
d. न्यूजर्सी
2. गृह मंत्रालय द्वारा जारी लाइसेंसी हथियारों के आंकड़ों के अनुसार भारत में किस राज्य में सबसे अधिक हथियार धारक व्यक्ति मौजूद हैं?
a. उत्तर प्रदेश
b. जम्मू एवं कश्मीर
c. पंजाब
d. हरियाणा
3. किस देश के तीन वैज्ञानिकों जेफ्री सी. हॉल, माइकल रॉसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार हेतु चयनित किया है?
a. ब्रिटेन
b. फ्रांस
c. अमेरिका
d. स्वीडन
4. अंग्रेजी गाना ‘आई वोंट बैक डाउन’ के गीतकार का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. डेविड ब्राउन
b. टॉम पैटी
c. केल निल्सन
d. आंद्रे ग्रोग्नर
5. उस सिख व्यक्ति का क्या नाम है जिसे हाल ही में कनाडा की तीसरी सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी, का प्रमुख चुना गया?
a. दिलजीत सिंह
b. गुरमीत सिंह
c. परमीश सिंह
d. जगमीत सिंह
6. केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान पेपर कॉरपोरेशन के पुनरूद्धार हेतु कितने करोड़ रुपये की योजना तैयार की है?
a. 2,000 करोड़
b. 4,000 करोड़
c. 1,000 करोड़
d. 7,000 करोड़
7. भारत ने हाल ही में किस देश को 4-1 से हराकर श्रृंखला जीती है?
a. बांग्लादेश
b. ऑस्ट्रेलिया
c. नामीबिया
d. पाकिस्तान
8. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने निम्न में से किस राज्य के अहमदनगर जिले में नवनिर्मित शिरडी हवाई अड्डे का उद्घाटन किया?
a. गुजरात
b. तमिलनाडु
c. महाराष्ट्र
d. इनमें से कोई नहीं
9. दूरसंचार आयोग ने स्पेक्ट्रम के भुगतान की अवधि को मौजूदा 10 साल से बढ़ाकर कितने वर्ष करने को मंजूरी दी है?
a. 25
b. 15
c. 10
d. 16
10. निम्नलिखित में से किस राज्य के प्रसिद्ध पत्रकार राधिका मोहन भगवती का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
a. बिहार
b. असम
c. तमिलनाडु
d. महाराष्ट्र
11. निम्न में से किसने अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिको हेतु वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई?
a. राजनाथ सिंह
b. रामनाथ कोविंद
c. थावरचंद्र गहलोत
d. एम. वेंकैया नायडू
12. राष्ट्रपति ने निम्न में से किस एडमिरल (सेवानिवृत्त) को अंडमान निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया?
a. जयंत मल्होत्रा
b. देवेन्द्र कुमार जोशी
c. सीपी जोशी
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
13. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित किताब का हाल ही में विश्वस्तर पर विमोचन किया गया, पुस्तक का निम्न में से क्या नाम है?
a. ओनली प्रधान मंत्री ऑफ़ इण्डिया
b. दि मेकिंग ऑफ ए लेजेंड
c. पीएम ऑफ़ इण्डिया
d. डेमोक्रेट पीएम ऑफ़ इण्डिया
14. निम्न में से किसने 02 अक्टूबर 2017 को संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अन्य पिछड़े वर्गो के उप-वर्गीकरण के परीक्षण हेतु एक आयोग की नियुक्ति की?
a. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू
b. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
c. लोक सभा अध्यक्ष
d. उपरोक्त सभी
15. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में किन देशों की चार दिवसीय यात्रा पर गए हैं?
a. इंडोनेशिया और मलेशिया
b. जिबूती और इथोपिया
c. चीन और जापान
d. स्पेन और इथोपिया
उत्तर:
1.b. लास वेगस
2.a. उत्तर प्रदेश
3.c. अमेरिका
4.b. टॉम पैटी
5.d. जगमीत सिंह
6.c. 1,000 करोड़
7.b. ऑस्ट्रेलिया
8.c. महाराष्ट्र
9.d. 16
10.b. असम
11.c. थावरचंद्र गहलोत
12.b. देवेन्द्र कुमार जोशी
13.b. दि मेकिंग ऑफ ए लेजेंड
14.b. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
15.b. जिबूती और इथोपिया
Comments
All Comments (0)
Join the conversation