जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- भारतीय स्टेट बैंक, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका, भारतीय रिजर्व बैंक आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारतीय स्टेट बैंक के कितने सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक का 1 अप्रैल 2017 को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में विलय हो गया?
a. पांच
b. सात
c. आठ
d. दस
2. हाल ही में किस प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका का 3 अप्रैल 2017 को निधन हो गया?
a. वीणा सहस्रबुद्धे
b. किन्नरी वीणा
c. किशोरी अमोनकर
d. इनमें से कोई नहीं
3. भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
a. बीपी कानूनगो
b. विरल वी. आचार्य
c. आर गांधी
d. इनमें से कोई नहीं
4. विपुल ने निम्न में से किस शहर के कॉन्सल जनरल का कार्यभार संभाला है?
a. दिल्ली
b. दुबई
c. लन्दन
d. जयपुर
5. किस स्टॉक एक्सचेंज ने प्रत्येक इक्विटी ट्रेड पर ट्रांजैक्शन फीस वसूलने का निर्णय लिया है?
a. एनएसई
b. डीएसई
c. बीएसई
d. इनमें से कोई नहीं
6. किस खिलाड़ी ने राफेल नडाल को हराकर मियामी ओपन का खिताब जीत लिया?
a. जॉन विल्फ्रेड सोंगा
b. एंडी मुरे
c. नोवाक जोकोविच
d. रोजर फेडरर
7. निम्नलिखित में से किस योजना से जुडऩे वाला मिजोरम 27वां राज्य बना है?
a. मानवशक्ति योजना
b. उदय योजना
c. श्रमशक्ति योजना
d. इनमें से कोई नहीं
8. श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के कितने मछुआरों को रिहा किया?
a. 18
b. 25
c. 35
d. 50
9. उत्तराखंड में वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) द्वारा आयोजित 19वां राष्ट्रमंडल वानिकी सम्मेलन (सीएफसी) 2017 की थीम (विषय) क्या है?
a. पर्यावरण समृद्धि
b. पर्यावरण समृद्धि और मानव विकास
c. समृद्धि और भावी पीढ़ी के लिए वन
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
10. केंद्र सरकार की उदय योजना (यूडीएवाई) में शामिल होने वाला मिजोरम संख्या के अनुसार कौन सा राज्य बना?
a. 25 वां
b. 27 वां
c. 29 वां
d. 30 वां
11. केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के किस राज्य में पर्यटन क्षेत्र के विकास हेतु विशेष पैकेज स्वीकृत किया?
a. असम
b. केरल
c. अरुणाचल प्रदेश
d. मिजोरम
12. भारतीय रिजर्व बैंक ने किस नए नोट को जारी करने की स्वीकृति प्रदान की?
a. 300 रूपए
b. 200 रूपए
c. 500 रूपए
d. 100 रूपए
13. केंद्र सरकार ने भारत की समुद्री क्षमता बढ़ाने हेतु सतह से हवा में मार करने में सक्षम किन मिसाइलों के खरीद सौदे को मंज़ूरी दी?
a. अग्नि-6
b. एम वन
c. बराक
d. अग्नि
14. किस प्रदेश में मुख्यमंत्री ने कोचिंग चलाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए?
a. उत्तर प्रदेश
b. राजस्थान
c. गुजरात
d. मध्य प्रदेश
15. दक्षिणी कोलंबिया में भूस्खलन से कितने लोगों की मृत्यु हुई?
a. 320
b. 270
c. 400
d. 480
उत्तर:
1. a. पांच
2. c. किशोरी अमोनकर
3. a. बीपी कानूनगो
4. b. दुबई
5. c. बीएसई
6. d. रोजर फेडरर
7. b. उदय योजना
8. a. 18
9. c. समृद्धि और भावी पीढ़ी के लिए वन
10. b. 27 वां
11. a. असम
12. b. 200 रूपए
13. c. बराक
14. a. उत्तर प्रदेश
15. b. 270
Comments
All Comments (0)
Join the conversation