जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- यूएस ओरेटर प्रतियोगिता, विश्व स्वास्थ्य संगठन, टाटा ग्लोबल बेवरेजेस आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारतीय मूल के उस छात्र का क्या नाम है जिसने हाल ही में यूएस ओरेटर प्रतियोगिता जीती?
a. जेजे सिंह कपूर
b. अचल गोस्वामी
c. देवेन मिश्र
d. रजनीश गोयनका
2. भारत के सबसे बड़े ग्लोबल स्किल पार्क का देश के किस शहर में उद्घाटन किया गया?
a. नई दिल्ली
b. चंडीगढ़
c. भोपाल
d. झांसी
3. हाल ही में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ निम्न में से किस फूलों के फार्म को देखने गये?
a. दांजिगेर
b. मिसामाहिरा
c. कार्डोन
d. क्योलोव
4. पाकिस्तान टेस्ट किक्रेट टीम का कप्तान निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
a. सरफराज अहमद
b. इमाद वसीम
c. मोहम्मद अमीर
d. इनमें से कोई नहीं
5. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
a. सुमेश गोयल
b. राहुल सचदेवा
c. मोहन कुमार
d. इनमें से कोई नहीं
6. किस देश ने विशाल गैस क्षेत्र के विकास हेतु ईरान को 11 अरब डॉलर देने का प्रस्ताव दिया है?
a. नेपाल
b. भारत
c. अमेरिका
d. इनमें से कोई नहीं
7. स्विट्जरलैंड के बैंक में जमा धन रखने के मामले में भारत फिसलकर किस स्थान पर आ गया है?
a. 55वें
b. 85वें
c. 88वें
d. 74वें
8. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगो में निम्न में से किस बीमारी का अंत घोषित किया है?
a. हैजा
b. डेंगू
c. इबोला
d. एड्स
9. केंद्र सरकार और एडीबी ने किस राज्य में सड़क संपर्क बढ़ाने हेतु 220 मिलियन डॉलर का समझौता किया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. पंजाब
d. राजस्थान
10. टाटा ग्लोबल बेवरेजेस का चेयरमैन निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
a. मनोज मधुकर
b. एन. चंद्रशेखरन
c. साइरस मिस्त्री
d. राहुल सचदेवा
11. जीएसटी के लागू होते ही भारत के निम्न में से कितने राज्यों में चुंगी (चेक पोस्ट) समाप्त हो गयी है?
a. 20
b. 25
c. 22
d. 15
12. निम्नलिखित में से किस यूरोपीय देश ने फिशरीज़ कन्वेंशन से बाहर निकलने की घोषणा की है?
a. फ़िनलैंड
b. हंगरी
c. यूनाइटेड किंगडम
d. इनमें से कोई नहीं
13. अभिनेता मिनिकेतन दास का हाल ही में निधन हो गया. वे निम्न में से किस भाषा की फिल्मों के प्रसिद्द कलाकार थे?
a. ओडिया
b. हिन्दी
c. भोजपुरी
d. तमिल
14. निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रागैतिहासिक काल के टी-रेक्स श्रेणी के मगरमच्छ के अवशेषों की खोज की गयी?
a. अलास्का
b. जोहानिसबर्ग
c. यूनान
d. मेडागास्कर
15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के तीन दिवसीय दौरे के दौरान निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध होटल में ठहरे?
a. सेवेन स्टार मास्टरपीस
b. द रॉयल स्टेज
c. ब्रिज़ा ऑफ़ हेवन
d. किंग डेविड होटल
उत्तर:
1.a. जेजे सिंह कपूर
2.c. भोपाल
3.a. दांजिगेर
4.a. सरफराज अहमद
5.a. सुमेश गोयल
6.b. भारत
7.c. 88वें
8.c. इबोला
9.d. राजस्थान
10.b. एन. चंद्रशेखरन
11.C. 22
12.c. यूनाइटेड किंगडम
13.a. ओडिया
14.d. मेडागास्कर
15.d. किंग डेविड होटल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation