जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- जीएसटी, यूनेस्को विश्व धरोहर आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. निम्नलिखित में से किसे श्रीलंका के सैन्य कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया?
a. लेफ्टिनेट जनरल महेश सेनानायके
b. लेफ्टिनेट जनरल सुरेश आदित्यनाथ
c. लेफ्टिनेट जनरल कोइत्रे महापात्रे
d. लेफ्टिनेट जनरल विक्रम रणसिंघे
2. भारत में जीएसटी लागू होने पर कितने राज्यों में से चेक पोस्ट को समाप्त किया गया?
a. 20
b. 21
c. 22
d. 23
3. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने हाल ही में कर अदायगी के लिए एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया, इस प्लेटफ़ॉर्म का क्या नाम है?
a. आयकर सेतु
b. करभरो मित्र
c. आयकर साथी
d. कर एक अधिकार
4. जापान के किस द्वीप को हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया?
a. होरानहवे द्वीप
b. ओकिनोशिमा द्वीप
c. योरोकोशिमा द्वीप
d. आंगटान द्वीप
5. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए प्रस्तुत किये गये बजट में दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के लिए कितनी राशि निर्धारित की गयी है?
a. 200 करोड़ रुपये
b. 250 करोड़ रुपये
c. 300 करोड़ रुपये
d. 350 करोड़ रुपये
6. विश्व भर में 11 जुलाई 2017 को मनाये गये विश्व जनसंख्या दिवस का विषय क्या था?
a. जनसंख्या नियंत्रण – समाज से पहले परिवार से पहल
b. परिवार नियोजन – लोगों का सशक्तिकरण, देश का विकास
c. शिशु मृत्यु दर – देखभाल और जागरुकता है उपाय
d. परिवार स्वास्थ्य – आपका उत्तरदायित्व समाज कल्याण
7. निम्नलिखित में से किस भारतीय संगीतकार को वर्ल्ड साउंडट्रैक अवार्ड के लिए नामांकित किया गया?
a. अरिजीत सिंह
b. सोनू निगम
c. ए आर रहमान
d. पलाश सेन
8. एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 में निम्न में से कौन सा देश शीर्ष पर है?
a. अमेरिका
b. भूटान
c. भारत
d. चीन
9. निम्नलिखित में से किस राज्य ने वर्ष 2017 में 8 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है?
a. छत्तीसगढ़
b. पंजाब
c. झारखंड
d. हरियाणा
10. हिंदी और बांग्ला की कई फिल्मों में काम कर चुकी किस अभिनेत्री का 09 जुलाई 2017 को कोलकाता में निधन हो गया?
a. मुनमुन सेन
b. अंजू घोष
c. सुमिता सान्याल
d. इनमें से कोई नहीं
11. केंद्र सरकार ने निम्न में से किस वस्तुओं के आयात को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से छूट दी है?
a. मिनरल वॉटर
b. विमान के इंजन
c. कोयला
d. इनमें से कोई नहीं
12. नीरज चोपड़ा ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
13. विश्व के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक भारत ने किस देश से तेल आयात करने के लिये समझौता किया है?
a. नेपाल
b. भूटान
c. अमेरिका
d. जापान
14. वर्ष 2026 तक विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक निम्न में से कौन सा देश बन जाएगा?
a. भारत
b. नेपाल
c. भूटान
d. पाकिस्तान
15. केंद्र सरकार ने चिकित्सा के उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करने हेतु किस राज्य के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
a. बिहार
b. पश्चिम बंगाल
c. झारखंड
d. पंजाब
उत्तर:
1.a. लेफ्टिनेट जनरल महेश सेनानायके
2.c. 22
3.a. आयकर सेतु
4.b. ओकिनोशिमा द्वीप
5.c. 300 करोड़ रुपये
6.b. परिवार नियोजन – लोगों का सशक्तिकरण, देश का विकास
7.c. ए आर रहमान
8.c. भारत
9.a. छत्तीसगढ़
10.c. सुमिता सान्याल
11.b. विमान के इंजन
12.a. स्वर्ण पदक
13.c. अमेरिका
14.a. भारत
15.b. पश्चिम बंगाल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation