जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- विशाल हिमखंड लार्सन-सी, बृहस्पति ग्रह, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. चीन ने अफ्रीका के किस स्थान पर सैन्य ठिकाना स्थापित करने के उद्देश्य से अपने सैनिकों की तैनाती की है?
a. पेद्रोस
b. जिबूती
c. टिम्बकटू
d. जेफ्ना
2. भारत के किस शहर में हाल ही में भीड़ प्रबंधन के बारे में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया?
a. पणजी
b. चंडीगढ़
c. तिरुवनंतपुरम
d. कोयंबटूर
3. हाल ही में आई भारी बारिश से कौन से राज्य के 24 जिलों के 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं?
a. पश्चिम बंगाल
b. असम
c. गुजरात
d. बिहार
4. हाल ही में विश्व के किस स्थान पर विशाल हिमखंड लार्सन-सी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अलग हो गया?
a. ग्रीनलैंड
b. कनाडा
c. अंटार्कटिका
d. स्विट्ज़रलैंड
5. नासा द्वारा बृहस्पति ग्रह पर शोध के लिए भेजे गये यान का क्या नाम है जो हाल ही में बृहस्पति के लाल धब्बों तक पहुंचने में सफल रहा?
a. जुपिटर वेल्स
b. जूनो
c. क्रायो
d. ओल्गा
6. केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों की सेवानिवृति आयु 60 से बढ़ाकर कितनी करने का निर्णय लिया है?
a. 62 वर्ष
b. 63 वर्ष
c. 64 वर्ष
d. 65 वर्ष
7. निम्नलिखित में से किस देश को वर्ष 2018 में होने वाले 8वें थियेटर ओलंपिक्स की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ?
a. भारत
b. म्यांमार
c. भूटान
d. श्रीलंका
8. भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच हाल ही में किसे नियुक्त किया गया?
a. अनिल कुंबले
b. ज़हीर खान
c. रवि शास्त्री
d. कपिल देव
9. किस देश के शिक्षा मंत्री ने देश में पहली बार लड़कियों के स्कूलों में ‘शारीरिक शिक्षा’ कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है?
a. सऊदी अरब
b. इराक
c. ईरान
d. इनमें से कोई नहीं
10. निम्न में से किस राज्य सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को खत्म कर बड़ा राज्य स्तरीय सहकारी बैंक बनाने का निर्णय लिया है?
a. बिहार
b. छत्तीसगढ़
c. झारखंड
d. पंजाब
11. हाल ही में किस संस्थान ने पात्र विदेशी निवेशकों के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन किये हैं?
a. इरडा
b. आरबीआई
c. एफडीआई
d. सेबी
12. वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूबीओ) वेल्टरवेट का खिताब निम्न में से किसने जीता?
a. आमिर खान
b. जेफ़ हॉर्न
c. विजेंदर सिंह
d. जुल्फीकार मैमतअली
13. अमेरिका और किस देश ने हाल ही में आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने हेतु समझौता किया है?
a. कतर
b. भारत
c. जापान
d. चीन
14. ब्राजील के किस पूर्व राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के मामले में दोषी पाए जाने के बाद लगभग 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है?
a. दिल्मा रूसेफ
b. फर्नँडो कॉलर
c. लुइज इनेशियो लूला डी सिल्वा
d. इनमें से कोई नहीं
15. एनजीटी ने उत्तराखंड के हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बीच गंगा किनारे के कितने मीटर दायरे को 'नो डेवलपमेंट जोन' घोषित किया है?
a. 100 मीटर
b. 200 मीटर
c. 400 मीटर
d. 600 मीटर
उत्तर:
1.b. जिबूती
2.c. तिरुवनंतपुरम
3.b. असम
4.c. अंटार्कटिका
5.b. जूनो
6.d. 65 वर्ष
7.a. भारत
8.c. रवि शास्त्री
9.a. सऊदी अरब
10.b. छत्तीसगढ़
11.d. सेबी
12.b. जेफ़ हॉर्न
13.a. कतर
14.c. लुइज इनेशियो लूला डी सिल्वा
15.a. 100 मीटर
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.
Latest Stories
एसेट मोनेटाइजेशन से 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए गए, पढ़ें खबर
राष्ट्रीय | भारत करेंट अफेयर्सCurrent Affairs Quiz 22 अगस्त 2025: दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त किसे नियुक्त किया गया?
डेली करेंट अफेयर्स क्विजभारतीय रेलवे ने पहली बार पटरियों पर लगने वाले डिटैचेबल सोलर ट्रैक पैनल किया लांच, देखें डिटेल्स
राष्ट्रीय | भारत करेंट अफेयर्स
यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation