UPPSC PCS Exam Analysis 2025: GS पेपर 1 और CSAT पेपर 2 की समीक्षा, कठिनाई स्तर और अच्छे प्रयास देखें

Last Updated: Oct 12, 2025, 19:10 IST

UPPSC PCS Exam Analysis 2025: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2025, जीएस पेपर 1 और सीसेट पेपर 2 का आयोजन आज दो पालियों में किया जा रहा है। पहले पाली की परीक्षा समाप्त हो चुकी है सामान्य अध्ययन का पेपर 1 मध्यम स्तर का रहा। उम्मीदवार अब दूसरे पाली की परीक्षा GS पेपर 2 (CSAT) दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। पेपर समीक्षा, अनुभाग-वार कठिनाई स्तर, अच्छे प्रयास और अपेक्षित कट-ऑफ जानने के लिए आप हर लेटेस्ट अपडेट यहां देख सकते हैं।

UPPSC PCS Exam Analysis 2025 in Hindi
UPPSC PCS Exam Analysis 2025 in Hindi

UPPSC PCS Exam Analysis 2025 in Hindi : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से प्रदेश के कुल 1435 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा का आयोजन आज दो पालियों में किया गया। सभी 75 जिलों में आज परीक्षा का आयोजन हुआ। इस साल 6 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं। सामान्य अध्ययन पेपर 1 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और GS पेपर 2 (CSAT) दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक जारी समाप्त हो चुके हैं। UPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 सामान्य अध्ययन का पेपर 1 मध्यम स्तर का था, जिसमें कुछ प्रश्न कठिन रहे।

पहले पाली की परीक्षा समाप्त हो चुकी है जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे पेपर समीक्षा, प्रश्नपत्र का अनुभागवार कठिनाई स्तर और अपेक्षित कटऑफ यहां देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार नीचे UPPSC परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम देख सकते हैं।

UPPSC PCS Exam Analysis 2025: GS पेपर 1 परीक्षा विश्लेषण

यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली समाप्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा के एक सप्ताह के भीतर UPPSC उत्तर कुंजी 2025 जारी करेगा। आयोग पहले अस्थायी उत्तर कुंजी जारी करेगा। यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों ने बताया कि यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 1 मध्यम स्तर का था जिसमें कुछ कठिन प्रश्न थे।

उम्मीदवार यूपीपीएससी पेपर की पूरी समीक्षा, जिसमें कठिनाई स्तर, प्रश्नों के प्रकार, प्रश्नों की संख्या और विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया सेक्शन-वार विश्लेषण के बारे में हर लेटेस्ट अपडेट यहां मिलेगा। 

Also, check:

UPPSC PCS Prelims Exam Analysis in English

UPPSC PCS Exam Analysis 2025: GS पेपर 1 से पूछे गए प्रश्न

प्रश्न - गोबी मरुस्थल निम्नलिखित में से कौन से देशों में फैला है?

क. मंगोलिया

ख. चीन

ग. रूस

घ. कजाखस्तान

UPPSC PCS Question Paper 2025

प्रश्न - निन्नलिखित में से कौन फजल अली आयोग के सदस्य थे ?

1. के.टी शाह

2. के. एम पणिक्कर

3. पी. सीतारमैया

4. एच.एन. कुंजरू

UPPSC PCS Exam Analysis 2025: कठिनाई स्तर 

UPPSC प्रारंभिक परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। अनुभाग-वार कठिनाई स्तर यहां दिया गया है:

अनुभाग

पूछे गए प्रश्नों की संख्या

कठिनाई स्तर

भारतीय राजनीति और शासन

25-30

मध्यम से कठिन

 पर्यावरण

15-18

आसान से मध्यम

सामयिकी

22-25

आसान से मध्यम

विज्ञान

10-13

आसान से मध्यम

भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

25-30

मध्यम से कठिन

अर्थव्यवस्था

10-14

मध्यम से कठिन

भूगोल

12-18

मध्यम से कठिन

उत्तर प्रदेश राज्य-विशिष्ट

4-7

आसान से मध्यम

कुल

150

मध्यम

UPPSC PCS Exam Analysis 2025: परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा पैटर्न जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

पेपर का नाम 

प्रश्नों की संख्या 

मार्क्स 

सामान्य अध्ययन I

150 

200

सामान्य अध्ययन II

100

200

यूपीपीएससी पीसीएस अपेक्षित कट ऑफ 2025

वर्ग

कट ऑफ अंक

निष्कपट

125 से 135

उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति

96 से 100

उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जनजातियाँ

85 से 89

उत्तर प्रदेश के ओबीसी

115 से 122

ईडब्ल्यूएस 

120 से 128

उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित

110 से 116

महिला

100 से 110

उत्तर प्रदेश के पूर्व सैनिक

102 से 108

उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन

95 से 100

पंजाब

92 से 99

पी.डी.

76 से 83

बीए/ओए/ओएल

95 से 100

UPPSC PCS Exam Analysis 2025: यूपीपीएससी पीसीएस पाठ्यक्रम 

UPPSC प्रारंभिक परीक्षा में, आयोग की ओर से पांच विषयों और समसामयिक घटनाओं से प्रश्न पूछे जाते हैं:

  • भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

  • भारत और विश्व भूगोल - भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल

  • भारतीय राजनीति और शासन

  • आर्थिक और सामाजिक विकास

  • सामान्य विज्ञान

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 12, 2025, 11:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News