जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- सोलर पॉवर प्लांट सेबास्टियन वेटल, माउंट अबू आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर प्लांट की क्षमता कितने मेगावॉट है?
a. 500 मेगावॉट
b. 750 मेगावॉट
c. 250 मेगावॉट
d. 1150 मेगावॉट
2. निम्नलिखित में से किस फॉर्मूला-1 टीम के ड्राइवर सेबास्टियन वेटल ने शानदार प्रदर्शन कर बहरीन ग्रां.प्री रेस जीत ली है?
a. फरारी
b. सुजुकी
c. मैक्लारेन
d. इनमें से कोई नहीं
3. माउंट अबू पर आग को नियंत्रित करने हेतु आईएएफ ने निम्न में से कौन सा अभियान चलाया है?
a. मेघदूत
b. यमराज
c. बांबी बाल्टी
d. इनमें से कोई नहीं
4. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने किस स्थान पर जीवन रेखा (लाइफ लाइन) एक्सप्रेस का उद्घाटन किया है?
a. दिल्ली
b. पटना
c. गया
d. सिंधुदुर्ग
5. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) के शेयरधारकों ने कितने करोड़ रूपये के शेयर बायबैक को मंज़ूरी दी?
a. 10,000
b. 16,000
c. 12,000
d. 15,000
6. किस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चंद्रहिया से मोतिहारी तक गांधी स्मृति पदयात्रा शुरू की?
a. छ्त्तीसगढ़
b. बिहार
c. राजस्थान
d. झारखंड
7. भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों हेतु किस भाषा में भाषण देना अनिवार्य हुआ?
a. हिंदी
b. उर्दू
c. अंग्रेजी
d. उपरोक्त सभी
8. किस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य में मंत्रियों और कैबिनेट मंत्रियों हेतु आचरण संहिता निर्धारित की है?
a. बिहार
b. तमिलनाडू
c. केरल
d. उत्तर प्रदेश
9. किस केन्द्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) द्वारा विकसित निधि एवं सुधार ट्रैकर की शुरुआत की?
a. स्वास्थ्य मंत्री
b. सूचना प्रसारण मंत्री
c. मानव संसाधन विकास मंत्री
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
10. एशिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट मध्यप्रदेश के किस शहर में स्थापित किए जाने हेतु समझौता किया गया?
a. सिवनी
b. रीवा
c. भोपाल
d. जबलपुर
11. हाल ही में वैश्विक साइबर रेंज लैब की शुरूआत किस स्थान पर की गई?
a. बैंगलोर
b. मुंबई
c. गुरुग्राम
d. चेन्नई
12. टाइम मैगज़ीन द्वारा जारी 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ?
a. मार्क ज़ुकरबर्ग
b. पोप फ्रांसिस
c. नरेन्द्र मोदी
d. रॉड्रि्गो दुतर्ते
13. स्वदेश में डिजाईन किये गये अत्याधुनिक आईएनएस चेन्नई को किस शहर को समर्पित किया गया?
a. मालाबार
b. विशाखापत्तनम
c. चेन्नई
d. कोवलम
14. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस स्थान पर 1817 के पाइका विद्रोह के 16 परिवारजनों को सम्मानित किया?
a. ओडिशा
b. भोपाल
c. ग्वालियर
d. पटना
15. वैज्ञानिकों ने हाल ही में किस ग्रह पर ग्रेट कोल्ड स्पॉट की खोज की?
a. मंगल
b. बृहस्पति
c. शनि
d. बुध
उत्तर:
1.b. 750 मेगावॉट
2.a. फरारी
3.c. बांबी बाल्टी
4.d. सिंधुदुर्ग
5.b. 16,000
6.b. बिहार
7.a. हिंदी
8.d. उत्तर प्रदेश
9.c. मानव संसाधन विकास मंत्री
10.b. रीवा
11.c. गुरुग्राम
12.d. रॉड्रिनगो दुतर्ते
13.c. चेन्नई
14.a. ओडिशा
15.b. बृहस्पति
Comments
All Comments (0)
Join the conversation