जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- रेल दुर्घटना, बैडमिंटन रैंकिंग आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. कानपुर और इटावा के बीच औरैया जिले में निम्न में से किस रेल की डंपर से टकराने के बाद दुर्घटना हुई जिसमें 14 डिब्बे पटरी से उतर गये?
a. कानपुर एक्सप्रेस
b. कैफियत एक्सप्रेस
c. जम्मू तवी
d. निज़ाम एक्सप्रेस
2. हाल ही में किस पुरुष खिलाड़ी को बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ?
a. रोजर फेडरर
b. एंडी मुरे
c. राफेल नडाल
d. नोवाक जोकोविच
3. मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा के सबसे उम्रदराज सदस्य के रूप में सेवानिवृत होने वाले नेता का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. रिशांग किशिंग
b. न्योन कांग
c. ताबीर कुज़ेंग
d. हरनिक पॉल
4. निम्नलिखित में से किस राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा सभी निजी व सरकारी स्कूलों को ब्लू व्हेल गेम हेतु विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया?
a. मध्य प्रदेश
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. गुजरात
5. किस राज्य ने बिजली चोरी रोकने के लिए 75 पुलिस स्टेशनों के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की?
a. हरियाणा
b. गुजरात
c. राजस्थान
d. उत्तर प्रदेश
6. किस आयोग ने 23 अगस्त 2017 को ‘मेंटर इंडिया अभियान’ का शुभारंभ किया?
a. नीति आयोग
b. योजना आयोग
c. संघ लोक सेवा आयोग
d. चुनाव आयोग
7. हाल ही में किस देश ने नई अफगान नीति का ऐलान कर दिया है?
a. चीन
b. अमेरिका
c. नेपाल
d. पाकिस्तान
8. निम्नलिखित में से किस यूनिवर्सिटी के छात्र, दचरला पांडुरंग रोहिथ ने भारतीय सेना के लिए नैनो मिसाइल विकसित की?
a. दिल्ली यूनिवर्सिटी
b. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
c. पटना यूनिवर्सिटी
d. एसआरएम यूनिवर्सिटी
9. किस राज्य में महिलाओं को गंतव्य तक नि:शुल्क एवं सुरक्षित पहुंचाने के लिए ‘वसुंधरा सखी महिला वाहन’ की शुरूआत की गयी?
a. राजस्थान
b. पंजाब
c. बिहार
d. गुजरात
10. किस राज्य सरकार ने हाल ही में 'बाल शोषण समाप्ति अभियान' का शुभारंभ किया?
a. बिहार सरकार
b. पंजाब सरकार
c. मध्यप्रदेश सरकार
d. इनमें से कोई नहीं
11. हाल ही में हुई रेल दुर्घटनाओं की जिम्मेवारी लेते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने पद से इस्तीफा दे दिया, उनका निम्न में से क्या नाम है?
a. संजय मुखीजा
b. एके मित्तल
c. जे आर मल्होत्रा
d. रोहित बंसल
12. हाल ही में चर्चाओं में रहे ले. कर्नल पुरोहित को 9 साल बाद जेल रिहा किया गया, उन पर क्या आरोप थे?
a. सैनिक आतंकवाद फैलाना
b. हिन्दू आतंकवाद को बढ़ावा
c. मालेगांव ब्लास्ट
d. उपरोक्त सभी
13. नेपाल के प्रधानमंत्री पांच दिवसीय अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे, उनका निम्न में से क्या नाम है?
a. पुष्प कमल देहल 'प्रचंड'
b. बिद्या देवी भंडारी
c. राम बरण यादव
d. शेर बहदुर देउबा
14. निम्न में से किस भारतीय पावर कंपनी ने जॉर्जिया में जलविद्युत परियोजना का शुभारम्भ किया
a. एनटीपीसी
b. टाटा
c. बीएचईएल
d. बीएसईएस
15. केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संग्रहालय खोलने हेतु स्वीकृति प्रदान की, यह किस स्थान पर स्थापित किया जाएगा?
a. ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली
b. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली
c. डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम नई दिल्ली
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
1. b. कैफियत एक्सप्रेस
2. c. राफेल नडाल
3. a. रिशांग कीशिंग
4.c. हरियाणा
5.d. उत्तर प्रदेश
6.a. नीति आयोग
7.b. अमेरिका
8.d. एसआरएम यूनिवर्सिटी
9.a. राजस्थान
10.c. मध्यप्रदेश सरकार
11.b. एके मित्तल
12.c. मालेगांव ब्लास्ट
13.d. शेर बहदुर देउबा
14.b. टाटा
15.b. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली
Comments
All Comments (0)
Join the conversation