जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स खेल, साइबर, विदेश आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारतीय महिला कंपाउड टीम ने तीरंदाजी विश्व कप प्रतिस्पर्धा के फाइनल में पहली बार कौन सा पदक जीता?
a. ताम्र पदक
b. स्वर्ण पदक
c. रजत पदक
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
2. जापान में आयोजित आम चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ, जापान में यह कौन सा आम चुनाव है?
a. 58वां
b. 48वां
c. 52वां
d. 68वां
3. जापान में भीषण चक्रवाती तूफान के होन्शू तट से टकराने की आशंका है, इस तूफ़ान का क्या नाम है?
a. लेबिन
b. हॉर्न
c. मिशेल
d. लैन
4. चेक गणराज्य में आयोजित आम चुनाव में उम्मीदवार अंद्रेज बाबिस और उनकी पार्टी ने जीत हासिल की, उन्हें कितने प्रतिशत मत मिले?
a. तीस प्रतिशत
b. पचास प्रतिशत
c. साठ प्रतिशत
d. पच्चीस प्रतिशत
5. बल्गारिया के सोफिया में आयोजित तीसरे बाल्कन युवा अंतर्राष्ट्रीय ओपन चैम्पियनशिप-2017 में भारतीय मुक्केबाज ने कितने स्वर्ण पदकों सहित आठ पदक जीते?
a. आठ
b. दस
c. तीन
d. चार
6. फिलिपींस में आयोजित दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने हेतु निम्न में से किस केन्द्रीय मंत्री को भेजा गया?
a. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
b. वित्त मंत्री अरुण जेटली
c. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
7. जरूरी बुनियादी सुविधाओं और प्रशिक्षकों के अभाव में सरकार ने कितने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई टी आई) की मान्यता समाप्त कर दी?
a. एक हजार
b. दो सौ
c. आठ सौ
d. चार सौ
8. निम्न में से किन दो देशों के राष्ट्राध्यक्ष उत्तर कोरिया पर दबाव बनाने हेतु सहमत हुए?
a. अमेरिका और जापान
b. चीन और पाकिस्तान
c. भारत और रूस
d. भारत और इंडोनेशिया
9. निम्नलिखित में से किस देश के साथ खेले गये फाइनल मुकाबले में भारत ने एशिया हॉकी कप जीता?
a. जापान
b. दक्षिण कोरिया
c. मलेशिया
d. पाकिस्तान
10. निम्नलिखित में से किस भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज खिताब जीता?
a. किदांबी श्रीकांत
b. एच एस प्रनॉय
c. के टी रुपेश
d. टी लक्ष्मण
11. निम्नलिखित में से किस राज्य ने जजों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सरकारी अनुमति लेना अनिवार्य किया?
a. पंजाब
b. हरियाणा
c. उत्तर प्रदेश
d. राजस्थान
12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में ‘रोल ऑन, रोल ऑफ (रो-रो)' नौका सेवा के पहले चरण का शुभारंभ किया?
a. मुंबई
b. गुजरात
c. अंडमान
d. गोवा
13. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में किसे गुडविल एम्बेसडर के पद से हटाने की घोषणा की?
a. जॉन पियरे
b. एलशेसिन क्योरो
c. रॉबर्ट मुगाबे
d. डेविड वार्ने
14. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय खिलाड़ी मकाऊ ओपन चैंपियनशिप में विजेता रहा?
a. गगनजीत भुल्लर
b. पंकज आडवाणी
c. सतीश वर्मा
d. अमरजीत कोहली
15. एचएसबीसी ने निम्नलिखित में किसे भारत में सीईओ नियुक्त किया?
a. जयंत रिखी
b. अध्ययन प्रकाश
c. जीवन वर्मा
d. आर पी सिंह
उत्तर-
1. c. रजत पदक
2. b. 48वां
3. d. लैन
4. a. तीस प्रतिशत
5. d. चार
6. c. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन
7. d. चार सौ
8. a. अमेरिका और जापान
9. c. मलेशिया
10. a. किदाम्बी श्रीकांत
11. d. राजस्थान
12. b. गुजरात
13. c. रॉबर्ट मुगाबे
14. a. गगनजीत भुल्लर
15. a. जयंत रिखी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation