करेंट अफेयर्स क्विज़: 24 जुलाई 2017

Jul 24, 2017, 19:58 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- निठारी हत्याकांड, महिला क्रिकेट विश्वकप आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- निठारी हत्याकांड, महिला क्रिकेट विश्वकप आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. भारत ने अपनी सामुद्रिक सामरिक क्षमता बढ़ाने के लिए कितने देशों के साथ मिलकर एडवांस्ड स्टेल्थ पनडुब्बियां बनाने हेतु समझौता किया?
a.    चार
b.    पांच
c.    छह
d.    सात

2. नोएडा के चर्चित निठारी हत्याकांड में गाज़ियाबाद की अदालत ने सुरेंद्र कोली और मोनिंदर पंढेर के लिए क्या फैसला सुनाया?
a.    20 वर्ष की सज़ा
b.    24 वर्ष की सज़ा
c.    16 वर्ष की सज़ा
d.    फांसी की सज़ा

3. महिला क्रिकेट विश्वकप में निम्नलिखित में से किसे प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ घोषित किया गया?
a.    हरमनप्रीत कौर
b.    टैमी बीमाउन्ट
c.    मिताली राज
d.    सारा टेलर

4. निम्नलिखित में किस राज्य सरकार द्वारा निर्भया योजना के तहत राज्य में 50 पिंक बसें चलाने का निर्णय लिया?
a.    राजस्थान
b.    हरियाणा
c.    उत्तर प्रदेश
d.    बिहार

5. लोकसभा द्वारा हाल ही में पारित किये गये निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा (संशोधन) विधेयक 2017 में शिक्षकों को पर्याप्त प्रशिक्षण हासिल करने के लिए कौन सी नई समय सीमा तय की गयी है?
a.    31 मार्च 2019
b.    31 मार्च 2020
c.    13 अप्रैल 2022
d.    01 जनवरी 2020

6. भारत के पहले अंतरिक्ष यान आर्यभट्ट का डिजाईन तैयार करने वाले वैज्ञानिक का क्या नाम था जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    प्रो. जी के कृष्णमूर्ति
b.    के के बालासुब्रमण्यम
c.    जेपीएच पचौरी
d.    प्रो. यू. आर. राव

7. निम्नलिखित में से किस बैडमिंटन खिलाड़ी ने यूएस ओपन ख़िताब जीता?
a.    बी साईं प्रणीत
b.    सौरभ वर्मा
c.    एच एस प्रोनॉय
d.    श्रीकांत किदाम्बी

8. संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन ने निम्न में से किस देश में अल अक्सा मस्जिद को फिर से खोलने की मांग की है?
a.    इजराइल
b.    क़तर
c.    इराक
d.    ईरान

9. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के निम्नलिखित में से किस प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष उझावूर विजयन का निधन हो गया?
a.    बिहार
b.    झारखंड
c.    हरियाणा
d.    केरल

10. कांग्रेस के पूर्व सांसद शिवाजीराव पाटिल का निधन हो गया है. वे किस राज्य की विधानसभा और राज्य कैबिनेट के सदस्य रह चुके थे?
a.    हरियाणा
b.    पंजाब
c.    महाराष्ट्र
d.    गुजरात

11. हाल ही में किस देश में आयोजित किये गये साइमन ट्रेस्टिन मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं?
a.    नेपाल
b.    यूक्रेन
c.    चीन
d.    अमेरिका

12. निम्नलिखित में से किस देश ने नई रक्षा मिसाइल प्रणाली बनाने की घोषणा की है?
a.    रूस
b.    नेपाल
c.    ईरान
d.    पाकिस्तान

13. भारत और हाल ही में किस देश के बीच ऐतिहासिक असैन्य परमाणु सहयोग समझौता 20 जुलाई 2017 को लागू हो गया है?
a.    इराक
b.    जापान
c.    रूस
d.    अमेरिका

14. भारत में 5वीं ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन साइबर स्पेस 2017 का आयोजन 23 और 24 नवंबर को किस स्थान पर किया जाएगा?
a.    पटना
b.    रांची
c.    लखनऊ
d.    नई दिल्ली

15. पीएमओ के संयुक्त सचिव के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
a.    महेश पटेल
b.    अनूप बेदी
c.    गोपाल बागले
d.    इनमें से कोई नहीं

उत्तर:
1.c. छह
2.d. फांसी की सज़ा
3.b. टैमी बीमाउन्ट
4.c. उत्तर प्रदेश
5.a. 31 मार्च 2019
6.d. प्रो. यू. आर. राव
7.c. एच एस प्रोनॉय
8.a. इजराइल
9.d. केरल
10.c. महाराष्ट्र
11.b. यूक्रेन
12.c. ईरान
13.b. जापान
14.d. नई दिल्ली
15.c. गोपाल बागले

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News