करेंट अफेयर्स क्विज़: 01 नवम्बर 2018

Nov 1, 2018, 16:50 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे, लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2018 जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे, लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2018 जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में किस देश द्वारा निजी कम्पनी द्वारा संचालित अन्तरिक्ष में जेडक्यू-1 नामक पहला राकेट भेजने का प्रयास असफल हो गया है?
a.    अमेरिका
b.    रूस
c.    चीन
d.    इज़राइल


2. निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा वर्ष 2024 तक अन्तरिक्ष में बच्चे को जन्म देने को संभव बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है?
a.    स्पेस लाइफ ओरिजिन (नीदरलैंड)
b.    चाइल्ड इन स्काई (इंग्लैंड)
c.    लाइफ इन स्पेस (रूस)
d.    लिमिट इन स्काई (चीन)


3. हाल ही में किस स्थान पर रूस और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) परिषद की राजदूत स्तरीय बैठक हुई?
a.    मास्को
b.    बीजिंग
c.    सिंगापुर
d.    ब्रसेल्स


4. हाल ही में किस संस्थान ने कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे विकसित किये हैं?
a.    सीआईआई
b.    सीएसआईआर
c.    आईसीसीआर
d.    लार्सन एंड टुब्रो


5. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2018 जारी की गई?
a.    यूनेस्को
b.    डब्ल्यूडब्ल्यूएफ
c.    विश्व बैंक
d.    ब्लूमबर्ग


6. जर्नल नेचर में छपे शोध के मुताबिक दुनियाभर में 70 प्रतिशत अनछुआ वन क्षेत्र सिर्फ कितने देशों में बचा है?
a.    एक
b.    दो
c.    तीन
d.    पांच


7. कितने बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी एशियन स्नूकर टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
a.    20
b.    19
c.    10
d.    15


8. आईसीसी ने भ्रष्टाचार के आरोप के चलते किस देश के गेंदबाज़ी कोच नुवान ज़ोयसा को तत्कायल प्रभाव से निलंबित कर दिया है?
a.    भारत
b.    इंग्लैंड
c.    श्रीलंका
d.    बांग्लादेश


9. ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या में युवा आबादी की वृद्धि देखते हुए अगले दशक में उसे किस देश की आबादी का 5 गुना रोज़गार (करीब 10 करोड़) सृजित करना होगा?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    ऑस्ट्रेलिया


10. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के किस महानिदेशक (डीजी) को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
a.    एस.एस. देसवाल
b.    ज्योतिर्मय चक्रवर्ती
c.    विक्रम ठाकुर
d.    दिलबाग सिंह


उत्तर:

1.c. चीन
विवरण:
चीन की एक निजी कंपनी का अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने का पहला प्रयास असफल हो गया है. जेडक्यू-1 रॉकेट का पहला और दूसरा चरण सामान्य रूप से काम कर रहा था लेकिन तीन स्तरीय रॉकेट के आखिरी चरण में कुछ गड़बड़ हो गई.

2.a. स्पेस लाइफ ओरिजिन (नीदरलैंड)
विवरण:
स्पेस लाइफ ओरिजिन’ में ‘मिशन क्रैडल’ के तहत 2024 में अनुभवी चिकित्सकों की टीम एक गर्भवती महिला को लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना होगी औऱ इसके लिए एजेंसी को वॉलंटियर की तलाश है.

3.d. ब्रसेल्स
विवरण:
सेल्स में बुधवार को रूस-उत्तर अटलांटिक संधि संगठन(नाटो) परिषद की राजदूत स्तरीय बैठक हुई.

4.b. सीएसआईआर
विवरण:
सीएसआईआर के वैज्ञानिकों ने कम प्रदूषण फैलाने वाले ऐसे पटाखे विकसित किये हैं.  यह पटाखे न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि परम्परागत पटाखों की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत सस्ते हैं.

5.b. डब्ल्यूडब्ल्यूएफ
विवरण:
वर्ल्ड वाइड फण्ड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा हाल ही में लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2018 जारी की गई. इस रिपोर्ट में वन्यजीवन पर मानवीय गतिविधियों के भयानक प्रभाव की चर्चा की गई है.

6.d. पांच
विवरण:
जर्नल नेचर में छपे शोध में बताया गया है कि दुनियाभर में 70 प्रतिशत अनछुआ वन क्षेत्र सिर्फ पांच देशों (ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्राज़ील, रूस व कनाडा) में बचा है और इनकी सुरक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर कार्रवाई की ज़रूरत है.

7.b. 19
विवरण:
19 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी एशियन स्नूकर टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. पंकज ने यह उपलब्धि 31 अक्टूबर 2018 को चीन में आयोजित एशियन स्नूकर टूर के सेकेंड लेग में चीनी खिलाड़ी जु रेती को 6-1 हराकर हासिल की.

8.c. श्रीलंका
विवरण:
आईसीसी ने भ्रष्टाचार के आरोप के चलते श्रीलंका के गेंदबाज़ी कोच नुवान ज़ोयसा को तत्काहल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने ज़ोयसा को तीन नियमों के उल्लंवघन करने का आरोपी बनाया हैं.

9.d. ऑस्ट्रेलिया
विवरण:
ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या में युवा आबादी की वृद्धि देखते हुए अगले दशक में उसे ऑस्ट्रेलिया की आबादी का 5 गुना रोज़गार (करीब 10 करोड़) सृजित करना होगा.

10.a. एस.एस. देसवाल
विवरण:
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) एस.एस. देसवाल को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. देसवाल 1984 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वे 31 अगस्त 2021 को सेवानिवृत्त होने तक इस पद पर बने रहेंगे.

यह भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप डी (Railway Group D): डेली करेंट अफेयर्स प्रैक्टिस सेट और स्टडी मटेरियल

यह भी पढ़ें: अक्टूबर 2018 के 30 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स घटनाक्रम

 

 

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News