करेंट अफेयर्स क्विज़: 04 सितंबर 2018

Sep 5, 2018, 12:13 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – नमक में माइक्रोप्लास्टिक, विश्व की सबसे अधिक संकटग्रस्त नदी जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – नमक में माइक्रोप्लास्टिक, विश्व की सबसे अधिक संकटग्रस्त नदी जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. भारत के आयुष मंत्री ने किस देश में आयोजित चौथी अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद कांग्रेस का उद्घाटन किया?
a.    कनाडा
b.    इंग्लैंड
c.    नीदरलैंड
d.    चीन

2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में स्टील मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है?
a.    बिनॉय कुमार
b.    अजॉय कुमार
c.    बिस्वास ठाकुर
d.    अमित चौधरी

3. हाल ही में किस संस्थान द्वारा किये गये अध्ययन में देश के कई ब्रांड के नमक में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया है?
a.    आईआईटी दिल्ली
b.    पीजीआई चंडीगढ़
c.    आईआईटी बॉम्बे
d.    आईआईएम बेंगलुरु

4. केरल में बाढ़ के बाद किस बीमारी ने सैंकड़ों लोगों को चपेट में लिया है?
a.    हेपेटाइटिस बी
b.    इन्फाला
c.    निपाह
d.    रैट फीवर

5. निम्नलिखित में किस राज्य में बच्चे के जन्म पर आयुष्मान भारत का पहला क्लेम किया गया है?
a.    मध्य प्रदेश
b.    हरियाणा
c.    उत्तर प्रदेश
d.    बिहार

6. हाल ही में इंग्लैंड के किस प्रसिद्ध सलामी बल्लेबाज एवं पूर्व क्रिकेट कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की?
a.    जो रूट
b.    एलिस्टर कुक
c.    इयोन मॉर्गन
d.    बेन स्टॉक्स

7. भारतीय रिजर्व बैंक ने कितनी संख्या से अधिक ब्रांच वाले सभी कमर्शियल बैंकों को आंतरिक ओम्बुड्समैन नियुक्ति करने का निर्देश दिया है?
a.    10
b.    15
c.    20
d.    25

8. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष में सबसे पहले किस देश की यात्रा पर गये हैं?
a.    जॉर्डन
b.    स्वीडन
c.    साइप्रस
d.    हंगरी

9. वर्ल्ड वाइड फंड फोर नेचर (WWF) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की कौन सी नदी विश्व की सबसे अधिक संकटग्रस्त नदी है?
a.    यमुना
b.    सतलुज
c.    कावेरी
d.    गंगा

10. हाल ही में किस संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार एक साथ चुनाव कराने के लिए 4555 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी?
a.    नीति आयोग
b.    विधि आयोग
c.    आईसीसीआर
d.    सीएसआईआर

 

उत्तर:

1. c. नीदरलैंड

विवरण: भारत के आयुष मंत्री ने नीदरलैंड में आयोजित चौथी अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद कांग्रेस का उद्घाटन किया.

2. a. बिनॉय कुमार
विवरण: बिनॉय कुमार को हाल ही में स्टील मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.

3. c. आईआईटी बॉम्बे
विवरण: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के एक अध्ययन में देश में कई ब्रांड के नमक में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया है.

4. d. रैट फीवर
विवरण: केरल में अगस्त में आई 94 साल की सबसे विनाशकारी बाढ़ के बाद महामारी का खतरा पैदा हो गया है. बाढ़ से प्रभावित जिलों में लेप्टोस्पिरोसिस बीमारी फैल रही है. इसे स्थानीय भाषा में 'रैट फीवर' कहा जाता है.

5. b. हरियाणा
विवरण: हरियाणा में बच्चे के जन्म पर आयुष्मान भारत का पहला क्लेम किया गया है. बच्ची का नाम करिश्मा रखा गया है.

6. b. एलिस्टर कुक
विवरण: इंग्लैंड के प्रसिद्ध सलामी बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है.
 
7. a. 10
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 10 से अधिक ब्रांच वाले सभी शेड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंकों को आंतरिक बैंकिंग लोक प्रहरी (ओम्बुड्समैन या आईओ) की नियुक्ति करने का निर्देश दिया.

8. c. साइप्रस
विवरण: राष्ट्रगपति रामनाथ कोविंद आठ दिवसीय विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए. राष्ट्रपति सबसे पहले साइप्रस और फिर बुल्गापरिया और चेक रिपब्लियक का दौरा करेंगे.

9. d. गंगा

विवरण: वर्ल्ड वाइड फंड फोर नेचर (WWF) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार गंगा विश्व की सबसे अधिक संकटग्रस्त नदियों में से एक है.

10. b. विधि आयोग
विवरण: विधि आयोग ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के एक साथ चुनाव कराने के लिए 4555 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News