करेंट अफेयर्स क्विज़: 06 फरवरी 2019

Feb 6, 2019, 18:06 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – इसरो का संचार उपग्रह और चुंबकीय उत्तरी ध्रुव से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – इसरो का संचार उपग्रह और चुंबकीय उत्तरी ध्रुव से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. इसरो द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गये 40वें संचार उपग्रह का क्या नाम है?
a.    जीसैट-31
b.    जीसैट-39
c.    जीसैट-40
d.    जीसैट-बी1


2. हाल ही में किस राज्य ने डॉल्फिन की एक प्रजाति को राज्य का राजकीय जलीय जीव घोषित किया है?
a.    केरल
b.    महाराष्ट्र
c.    जम्मू-कश्मीर
d.    पंजाब


3. वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में जारी जानकारी के अनुसार चुंबकीय उत्तरी ध्रुव कनाडा से किस देश की ओर खिसक रहा है?
a.    ऑस्ट्रेलिया
b.    रूस
c.    इंग्लैंड
d.    अमेरिका


4. हाल ही में किस सरकारी मिशन का लाभ समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचाने के लिए ‘शहरी समृद्धि उत्सव’ का शुभारंभ किया गया है?
a.    दीनदयाल अंत्योदय मिशन
b.    उज्ज्वला मिशन
c.    स्मार्ट सिटी परियोजना
d.    स्वच्छ भारत मिशन


5. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जयपुर, कोटा तथा अलवर में 11-12 फरवरी के दौरान किस नाम से आपदा राहत अभ्यास का प्रदर्शन किया जायेगा ?
a.    बचाव
b.    रास्ता
c.    राहत
d.    अविलंब


6. किस राज्य सरकार ने 1984 में कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है?
a.    उत्तर प्रदेश सरकार
b.    बिहार सरकार
c.    झारखंड सरकार
d.    पंजाब सरकार


7. रूस के अनुसार वर्ष 2021 तक सतह से लक्ष्य भेदने में सक्षम कितने नए मिसाइल सिस्टम लॉन्च करने की योजना है?
a.    तीन
b.    चार
c.    सात
d.    दो


8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'एस्मा' कानून लागू करते हुए अपने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर 6 महीने तक रोक लगा दी है?
a.    उत्तर प्रदेश सरकार
b.    बिहार सरकार
c.    हरियाणा सरकार
d.    कर्नाटक सरकार


9. नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कुल कितने सीवरेज आधारभूत ढांचे संबंधी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है?
a.    100
b.    120
c.    136
d.    140


10. पेट्रोलियम सचिव एम.एम. कुट्टी के अनुसार 2.25 करोड़ टन खपत के साथ कौन सा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता देश बन गया है?
a.    नेपाल
b.    रूस
c.    जापान
d.    भारत



उत्तर:

1. a. जीसैट-31

विवरण: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फ्रेंच गुएना के अंतरिक्ष केंद्र से अपने 40वें संचार उपग्रह जीसैट-31 का 05 फरवरी 2019 को सफल प्रक्षेपण किया. इसरो द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उपग्रह की आयु 15 साल है.

2. d. पंजाब
विवरण: ब्यास नदी में पाई जाने वाली सिंधु नदी डॉल्फिन को पंजाब राज्य का राजकीय जलीय जीव घोषित किया गया. पंजाब में पाई जाने वाली यह डॉल्फिन लुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है. पंजाब सरकार ने इसे हाल ही में राज्य जलीय जीव घोषित करने की मंजूरी दे दी है.

3. b. रूस
विवरण: वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में जारी जानकारी के अनुसार चुंबकीय उत्तरी ध्रुव अपनी जगह से खिसक रहा है. चुंबकीय उत्तरी ध्रुव हर साल लगभग 55 किलोमीटर रूस की ओर खिसक रहा है.

4. a. दीनदयाल अंत्योदय मिशन
विवरण: शहरी समृद्धि उत्सव, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की एक पहल है, जिसका लक्ष्य दीनदयाल अंत्योदय मिशन-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) के लाभ सबसे कमजोर वर्गों तक पहुंचाना है.

5. c. राहत
विवरण: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जयपुर, कोटा तथा अलवर में 11-12 फरवरी के दौरान आपदा राहत अभ्यास “राहत” का प्रदर्शन किया जायेगा. इस अभ्यास में विभिन्न संगठनों के बीच आपसी तालमेल का प्रदर्शन किया जायेगा.

6. a. उत्तर प्रदेश सरकार
विवरण: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1984 में कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. गौरतलब है कि कानपुर में सिख विरोधी दंगों के दौरान कम-से-कम 125 लोगों की मौत हुई थी.

7. d. दो
रूस के अनुसार वर्ष 2021 तक सतह से लक्ष्य भेदने में सक्षम दो नए मिसाइल सिस्टम लॉन्च करने की योजना है. गौरतलब है कि रूस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने शीत युद्ध के दौर में रूस के साथ हुई इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्स (आईएनएफ) संधि से निकलने की घोषणा की है.

8. a. उत्तर प्रदेश सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने 'एस्मा' कानून लागू करते हुए अपने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर 6 महीने तक रोक लगा दी है. कुछ कर्मचारी संगठनों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर 6 फरवरी से हड़ताल का घोषणा किया है.

9. a. 136
नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कुल 136 सीवरेज आधारभूत ढांचे संबंधी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और अब तक 26 परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है.

10.  d. भारत
पेट्रोलियम सचिव एम.एम. कुट्टी के अनुसार 2.25 करोड़ टन खपत के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता देश बन गया है.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News