करेंट अफेयर्स क्विज़: 03 नवम्बर 2017

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- संयुक्त सैन्य अभ्यास, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Nov 3, 2017, 18:50 IST
  Current Affairs Quiz
Current Affairs Quiz

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- संयुक्त सैन्य अभ्यास, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. भारत और कजाखस्तान के मध्य आयोजित किये जाने वाले दूसरे संयुक्त सैन्य अभ्यास का क्या नाम है?
a.    मित्रम
b.    प्रबल-दोस्तकी
c.    शान-ए-हिंदुस्तान
d.    मैत्री-गरिमा

2. किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कामकाजी महिलाओं में 66 प्रतिशत महिलाएं अवैतनिक कार्य करती हैं?
a.    संयुक्त राष्ट्र
b.    यूरोपियन यूनियन
c.    विश्व आर्थिक मंच
d.    यूनेस्को

3. सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने दिसंबर 2017 में सभी चार पहिया वाहनों पर किस प्रकार के टैग को लगाया जाना अनिवार्य किया?
a.    रेड टैग
b.    येलो टैग
c.    स्लो टैग
d.    फ़ास्ट टैग

4. जिन्ना की एकमात्र संतान का क्या नाम था जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    मुमताज़ आलम
b.    अली बेग शाह
c.    दीना वाडिया
d.    जेन अली शेख

5. केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे के अनुसार मोबाइल नंबर को कब तक आधार से लिंक कराना जरुरी किया गया?
a.    31 दिसंबर 2017
b.    13 जनवरी 2018
c.    06 फरवरी 2018
d.    24 मार्च 2018

6. पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने 01 नवम्बर 2017 को निजी क्षेत्र के अंशधारकों हेतु अधिकत उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर कितने वर्ष कर दी?
a.    65 वर्ष
b.    62 वर्ष
c.    75 वर्ष
d.    70 वर्ष

7. एसोचैम और ईवाई के संयुक्त अध्ययन में सामने आया है कि विश्व के कुल कुपोषित बच्चों की संख्या का कितना फीसदी केवल भारत में है?
a.    साठ फीसदी
b.    पचास फीसदी
c.    दस फीसदी
d.    तीस फीसदी

8. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत कितने स्थान पर है?
a.    105वें
b.    100वें
c.    108वें
d.    110वें

9. नैसकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष किस देश में 1000 से अधिक स्टार्टअप शुरू हुए हैं जिसके बाद यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक स्टार्टअप वाला देश बन गया है?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    भारत

10. फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में पहली बार किस देश की प्रथम महिला (मेलानिया ट्रंप) को शामिल नहीं किया गया है?
a.    अमेरिका
b.    जापान
c.    चीन
d.    रूस

11. साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने देश का सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 2017 हेतु निम्न में से किस लेखिका का चयन किया गया?
a. अंजना ओम तिवारी
b. कृष्णा सोबती
c. सुजाता मेहता
d. ऋतूपर्णों घोष

12. ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख पद पर निम्न में से किसको नियुक्त किया?
a. जेनिथ पीटर
b. रोबिन डेविड
c. केनेथ जेस्टर
d. जेरोम पावेल

13. निम्न में से किस संस्था ने हाल ही में महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि पत्राचार पाठ्यक्रमों के माध्यम से टेक्निकल एजुकेशन प्रदान नहीं की जा सकती?
a. सर्वोच्च अदालत
b. लोक सभा
c. राज्य सभा
d. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद

14. अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की शक्तिशाली महिलाओं की सूची मे कितनी भारतीय महिलाओं को सम्मिलित किया गया?
a. सात
b. तीन  
c. चार
d. पांच

15. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. ताम्र पदक
d कोई नहीं .

उत्तर:
1.b. प्रबल दोस्तकी
2.c. विश्व आर्थिक मंच
3.d. फास्ट टैग
4.c. दीना वाडिया
5.c. 06 फरवरी 2018
6.a. 65 वर्ष
7.b. पचास फीसदी
8.c. 108वें
9.d. भारत
10.a. अमेरिका
11.b. कृष्णा सोबती
12.d. जेरोम पावेल
13.a. सर्वोच्च अदालत
14.d. पांच
15.a. रजत पदक

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News