करेंट अफेयर्स क्विज़: 20 अगस्त 2018

Aug 20, 2018, 19:08 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स भारत की पहली पार्किंग अथॉरिटी, एशियाई खेल 2018 जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - देश की पहली पार्किंग अथॉरिटी, एशियाई खेल 2018 जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. भारत में किस स्थान पर देश की पहली पार्किंग अथॉरिटी बनाए जाने की घोषणा की गई है?
a.    दिल्ली
b.    बेंगलुरु
c.    कोलकाता
d.    मुंबई

2. हाल ही में किस राज्य में ‘अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लॉन्च किया गया है?
a.    राजस्थान
b.    गुजरात
c.    उत्तर प्रदेश
d.    तमिलनाडु

3. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियाँ उनकी पुत्री द्वारा निम्नलिखित में से किस स्थान पर गंगा में प्रवाहित की गईं?
a.    हर की पौड़ी
b.    अस्सी घाट
c.    इलाहबाद
d.    प्रयाग

4. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने एशियाई खेल 2018 के पहले दिन स्वर्ण पदक अर्जित किया?
a.    मनु भार्गव
b.    अजीत चंदेला
c.    बजरंग पूनिया
d.    समरेश सिंह

5. हाल ही में किये गये शोध के अनुसार किस क्षेत्र की बर्फ पिघलने से भारत में मॉनसून प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई है?
a.    हिमालय
b.    उत्तरी गोलार्ध
c.    ऑस्ट्रेलिया
d.    आर्कटिक

6. निम्नलिखित में से किस भारतीय क्रिकेटर ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पांच कैच लेकर रिकॉर्ड बनाया है?
a.    हार्दिक पंड्या
b.    ऋषभ पंत
c.    यजुवेंद्र चहल
d.    गौरव सेठ

7. केंद्र सरकार ने 8 फरवरी 2019 से शहरी इलाकों में रात 9 बजे और ग्रामीण इलाकों में शाम कितने बजे तक एटीएम में पैसा भरने का निर्देश दिया है?
a. 6 बजे
b. 4 बजे
c. 8 बजे
d. 10 बजे

8. दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है?
a. 67%
b. 77%
c. 47%
d. 57%

9. हाल ही में किस बल्लेबाज़ ने टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ अपने पहले रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. युवराज सिंह
c. ऋषभ पंत
d. विराट कोहली

10. मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में अपने देश के किस टावर का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी टावर' रखने की घोषणा की?
a. नगर टावर
b. अपोलो टावर
c. हेमू टावर
d. साइबर टावर

11. किस राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 5-5 लाख रुपये के 3 पुरस्कार देने की घोषणा की है?
a. मध्य प्रदेश
b. झारखण्ड
c. पंजाब
d. कर्नाटक

12. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के किस पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का 80 साल की उम्र में हाल ही में निधन हो गया?
a. बुतरस घाली
b. कुर्त वॉल्डहाइम
c. कोफी अन्नान
d. बान की मून


उत्तर:

1. d. मुंबई

विवरण: व्यावसायिक बिल्डिंगों की तरह पार्किंग को व्यवसाय के तौर पर विकसित करने के लिए मुंबई में पहली पार्किंग अथॉरिटी बनाई जाएगी.

2. b. गुजरात
विवरण: गुजरात में ‘अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लांच किया गया है. यह मोबाइल एप महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से लांच किया गया है.

3. a. हर की पौड़ी
विवरण: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियाँ उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य द्वारा हार की पौड़ी से गंगा में प्रवाहित की गईं.

4. c. बजरंग पूनिया
विवरण: भारत के प्रसिद्ध कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने एशियाई खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है.

5. d. आर्कटिक
विवरण: राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध के अनुसार आर्कटिक की बर्फ के तेज़ी से पिघलने का भारतीय मानसून पर बुरा असर हो सकता है.

6. b. ऋषभ पंत
विवरण: भारत और इंग्लैंड के मध्य खेले जा रहे नॉटिंघम टेस्ट मैचों की श्रृंखला में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किए गए ऋषभ पंत ने अपने डेब्यू मैच में पांच कैच लेकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया.

7. a. 6 बजे
विवरण: केंद्र सरकार ने 8 फरवरी 2019 से शहरी इलाकों में रात 9 बजे और ग्रामीण इलाकों में शाम 6 बजे तक एटीएम में पैसा भरने का निर्देश दिया है.

8. b. 77%
विवरण: दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर में 77% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है.

9. c. ऋषभ पंत
विवरण: बल्लेबाज़ ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ अपने पहले रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. 20 वर्षीय पंत टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले कुल 12वें खिलाड़ी हैं.

10. d. साइबर टावर
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में अपने देश के साइबर टावर का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी टावर' रखने की घोषणा की.

11. a. मध्य प्रदेश
विवरण:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 5-5 लाख रुपये के 3 पुरस्कार देने की घोषणा की है. ये पुरस्कार कविता, पत्रकारिता में असाधारण योगदान और प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेंगे.

12. c. कोफी अन्नान
विवरण: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया. अन्नान 1997 से 2006 तक लगातार दो बार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे और 2001 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News